उत्तर प्रदेशलखनऊ

ट्रम्प के इस फैसले पर अखिलेश यादव ने जताई नाराजगी, कहा- कहां गई विदेश नीति जिसका पीटा जा रहा था डंका

लखनऊ। ड्रग उत्पादक व निर्यातक देशों में चीन, अफगानिस्तान, पाकिस्तान समेत 23 देशों की सूची में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा भारत को शामिल किए जाने पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कड़ा विरोध जताया है। उन्होंने ड्रग उत्पादक और निर्यातक देशों में शामिल किया जाना देश के लिए बेहद शर्मनाक है। साथ ही उन्होंने पूछा है कि कहां गई वह विदेश नीति जिसका डंका पीटा जा रहा था।

गुरुवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि जिस अमेरिकी राष्ट्रपति के लिए भाजपा के लोग हवन पूजन करते फिर रहे थे, जीत की कामना कर रहे थे और खुशियां मना रहे थे, पटाखे फोड़ रहे थे उसी अमेरिकी राष्ट्रपति ने भारत का घोर अपमान किया। भारत को ड्रग्स उत्पादक एवं निर्यातक देशों में पाकिस्तान के साथ ही सूची में डाल दिया, यह देश के लिए बेहद शर्मनाक है। कहां गई वह विदेश नीति जिसका डंका पीटा जा रहा था।”

अखिलेश ने कहा कि दरअसल ड्रग्स और अवैध धंधों के काम में भाजपा के लोग शामिल हैं और इसके कारण पूरे देश की प्रतिष्ठा धूमिल हो रही है। विदेश नीति शून्य है, केवल खोखले दावे किए जा रहे हैं। भारत का सर पूरे विश्व में भाजपा ने नीचा कर दिया है, यह देश के लिए एक शर्मनाक पल है। एक अन्य पोस्ट में विदेश में जॉर्जिया में भारतीयों के साथ दुर्व्यवहार को लेकर सवाल उठाते हुए अखिलेश ने कहा ” विदेशों में भारतीयों के साथ ये बर्ताव देश के लिए बेहद शर्मनाक और वैश्विक स्तर पर भारतीय प्रतिष्ठा पर बड़ा प्रश्नचिन्ह है। क्या भारतीयों के साथ विदेश में ऐसा बर्ताव किया जाएगा। शर्मनाक।”

उन्होंने कहा कि इसके पहले अमेरिका द्वारा हथकड़ी बेड़ी लगाकर भारतीयों को भारत वापिस भेजा गया, अब जॉर्जिया में भारतीय पर्यटकों के साथ ऐसा दुर्व्यवहार भारतीय प्रतिष्ठा और विदेश नीति पर बड़ा प्रश्नचिन्ह है। इसका मतलब जो विदेश में डंका बजने वाले दावे थे वो सब खोखले, दिखावटी और प्रायोजित निकले। अखिलेश ने खाद की कालाबाजारी को लेकर सवाल उठाते हुए एक अन्य पोस्ट में कहा कि भाजपा सरकार में भाजपाई खाद की कालाबाजारी कर रहे हैं। जिसके कारण जरूरतमंद किसानों को खाद समय से नहीं मिल पा रही और खेती किसानी पिछड़ रही है तथा किसानों को समय एवं संसाधनों एवं धन का नुकसान हो रहा है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में किसानों को साजिशन प्लानिंग के तहत तबाह और बर्बाद किया जा रहा है। जिससे किसान खेती किसानी छोड़कर फैक्ट्री में मजदूरी करें और कृषि बिल लाकर भाजपा सरकार किसानों की खेती किसानी हड़प ले। भाजपा किसानों की जमीन हड़पना चाहती है इसलिए भाजपा ने खेती किसानी को दुश्वार बनाया है। सरकारी अस्पतालों में सुविधाओं पर सवाल उठाते हुए अखिलेश ने अगले पोस्ट में कहा है कि पूरे यूपी के सभी सरकारी सीएचसी और पीएचसी एवं मेडिकल कॉलेज में यही हाल है।

डॉक्टर्स ही नहीं हैं, जो हैं भी वो मरीजों को नहीं देखते, जिसके कारण सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हैं। जिसके कारण मरीजों की असमय मौत हो जाती है या मरीज निजी अस्पताल में अपनी जेब कटवाने या अपनी जमीन जायदाद पूंजी बेचकर इलाज कराने को मजबूर हैं। जबसे भाजपा की सरकार बनी है तबसे यूपी में स्वास्थ्य सेवाओं की बर्बादी और भ्रष्टाचार ही किया है भाजपा ने।

खबरी अड्डा

Khabri Adda Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2019. The proud journey since 3 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2019.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button