उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

लखनऊ के युवा उद्यमी उत्कर्ष सिंह की कंपनी करेगी विस्तार, 105 करोड़ रुपये की फंडिंग मिली

लखनऊ का लाल रचा इतिहास वैसे तो हर मां-बाप की इच्छा यही होती है कि मेरा बेटा मेरा नाम रोशन करेगा लेकिन‌ जब बच्चा ही चाहता है तभी ही मां-बाप एवं समाज का नाम रोशन होता है इसी तरह एक युवा अर्जुनगंज लखनऊ का अपने मां बाप व समाज का नाम रोशन करके इतिहास रचा है उद्यमी में उत्कर्ष सिंह की सह-स्थापित कंपनी बैटएक्स एनर्जीज को सीरीज़-ए फंडिंग में 105 करोड़ रुपये का निवेश मिला है।

कंपनी इस राशि का उपयोग बैटरी रीसाइक्लिंग क्षमता बढ़ाने, अनुसंधान एवं विकास को गति देने तथा उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर स्थित अपने क्रिटिकल मिनरल्स रीसाइक्लिंग संयंत्र के विस्तार में करेगी।

बैटएक्स एनर्जीज पुरानी लिथियम-आयन बैटरियों और औद्योगिक स्क्रैप से लिथियम, कोबाल्ट, निकेल और ग्रेफाइट जैसे महत्वपूर्ण खनिजों की पुनर्प्राप्ति का कार्य करती है। कंपनी का उद्देश्य इन खनिजों की घरेलू उपलब्धता बढ़ाकर देश में आयात पर निर्भरता कम करना और स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्र को मजबूती देना है उत्कर्ष सिंह ने कहा कि उनका लक्ष्य केवल कंपनी का विस्तार करना नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश को स्वच्छ ऊर्जा और उन्नत प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने में योगदान देना है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में उद्योग और नवाचार को बढ़ावा मिलने से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। कंपनी का मानना है कि नए निवेश से उत्पादन क्षमता और तकनीकी विकास को गति मिलेगी, जिससे देश में क्रिटिकल मिनरल्स की आत्मनिर्भर आपूर्ति श्रृंखला विकसित करने में मदद मिलेगी।

खबरी अड्डा

Khabri Adda Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2019. The proud journey since 3 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2019.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button