
यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस और सपा के बीच बैठक हुई है। दोनों पार्टियों के बीच सीट शेयरिंग को लेकर बात हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक, दोनों ने चुनाव साथ मिलकर लड़ने पर सहमति जताई है। सीटों के तालमेल को लेकर अब अगले 2-3 दिन में अहम खबर सामने आ सकती है।
मंगलवार को भी बैठक
दोनों दलों के नेता मंगलवार को भी बैठक करेंगे। गौरतलब है कि आज की बैठक कांग्रेस के सीनियर नेता प्रमोद तिवारी के आवास पर हुई थी। इस बैठक में दोनों दलों के बड़े नेता मौजूद थे।
सपा महासचिव रामगोपाल यादव ने क्या कहा?
सपा महासचिव रामगोपाल यादव ने कहा, “यह बैठक बहुत ही सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई। हमने एक-दूसरे के विचार सुने और जल्द ही गठबंधन को अंतिम रूप देंगे। हमें उम्मीद है कि अगले 2-3 दिनों में गठबंधन पूरा हो जाएगा। बातचीत का दूसरा दौर कल होगा।”
कांग्रेस के उत्तर प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने क्या बताया?
कांग्रेस के उत्तर प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने बताया कि बैठक सकारात्मक और सौहार्दपूर्ण रही। दोनों पक्षों ने मिलकर चुनाव लड़ने पर सहमति जताई है और सीट बंटवारे को लेकर सौहार्दपूर्ण समाधान निकाल लिया जाएगा। कल एक और बैठक होगी। हम आपसी सहमति से समाधान पर पहुंचेंगे। लगभग सभी मुद्दों पर चर्चा हो रही है।
बैठक में कौन-कौन शामिल हुआ?
- कांग्रेस के उत्तर प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम
- प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा
- कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद
- सपा से रामगोपाल यादव
- पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष श्याम लाल पाल
- सांसद राजीव राय
- सांसद इकरा हसन





