निर्देशक राम पाल सिंह की भोजपुरी फिल्म “फूल खिलल अंगनवा में ” की मुहूर्त करके शूटिंग बाराबंकी में शुरू

- परिवारिक रिश्तो से जुडी है यह फिल्म – निर्देशक रामपाल सिंह
निर्देशक राम पाल सिंह के कुशल नेतृत्व में भोजपुरी फिल्म ‘फूल खिलला अंगनवा में ‘ की शूटिंग विधिवत पूजा-अर्चना के साथ उत्तर प्रदेश के जिला बाराबंकी मे शुरू कर दिया गया है। इस फिल्म को सुलझे हुए निर्माता पंडित देवयांश राजवंशी द्वारा निर्माण किया जा रहा है। यह फिल्म हर वर्ग के दर्शको को ध्यान में रखकर बनाई जा रही है. इस फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के विभिन्न स्थानों पर की जायेगी।
इस फिल्म के केंद्रीय भूमिका में नागेंद्र उजाला, रूपा मिश्रा, आर वी सिंघानिया और मनीषा यादव नजर आएंगी। और उनकी कमेस्ट्री दर्शकों का फुल इंटरटेनमेंट करने वाली है।
खास बात बता दें कि इस फिल्म में मनोज टाइगर और वीरेंद चौहान ” निरहुआ ” अहम भूमिका मे नज़र आएंगे। जो दर्शकों काफी पसंद आयेगी। फिल्म के कहानी के बारे में निर्देशक राम पाल सिंह ने कहा कि ये कहानी बहुत ही अच्छी है| जोकि आप सभी दर्शकों को अपने पुरानी यादों को ताजा कर देगी। साथ ही फिल्म फुल परिवारिक , कॉमेडी, फैमली ड्रामा से भरपूर है। बाकी आप सभी को फिल्म देखने के बाद सब पता चल जाएगा।
उल्लेखनीय है कि यह फिल्म पुष्कल इटरटेनमेंट बैनर प्रस्तुत भव्य पैमाने पर पुरानी भोजपुरिया परंपरा, रीति-रिवाजों को समेटे हुए खाँटी माटी की महक से भोजपुरिया दर्शकों को ओत प्रोत करने के लिए बनाई जा रही है। भोजपुरी फिल्म “फूल खिलल अंगनवा में ” की निर्माता पंडित देवयांश राजवंशी हैं। कुशल निर्देशन की कमान संभाल रहे हैं निर्देशक राम पाल सिंह। इस फ़िल्म के पटकथा, संवाद मोहन वर्मा का है। छायांकन विजय आर पाण्डेय है। लाईन प्रोड्यूसर सन्तोष वर्मा हैं। फिल्म प्रचारक अरविन्द मौर्या हैं।
फिल्म के मुख्य कलाकार नागेंद्र उजाला, रूपा मिश्रा ,मनोज टाईगर,आर वी सिंघानिया,मनीषा यादव, जीतू शुक्ला, परी सिंघानिया, वीरेंद चौहान “निरहुआ” सतेंद्र गुप्ता आदि हैं। प्रोडक्शन हेड विजय मौर्या और राहत अली है।