‘पल्लू से बांध के’ में मो. अजमल ‘अज्जू’ का दिखेगा खास अंदाज, पांच गानों के म्यूजिकल प्रोजेक्ट को लेकर बढ़ी उत्सुकता

लखनऊ। भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक नए और आकर्षक म्यूजिकल प्रोजेक्ट ‘पल्लू से बांध के’ को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। निर्देशक धनंजय प्रताप सिंह के निर्देशन में तैयार किए जा रहे इस पांच गानों के प्रोजेक्ट में अभिनेता मो. अजमल ‘अज्जू’ अपने खास अंदाज और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस से दर्शकों का ध्यान आकर्षित करते नजर आएंगे। प्रोजेक्ट की शूटिंग लखनऊ के निर्वाण में की गई है।
‘पल्लू से बांध के’ को पांच अलग-अलग गानों के रंग और अंदाज में तैयार किया गया है। इसमें मो. अजमल ‘अज्जू’ की प्रस्तुति को लेकर टीम में खास उत्साह है। अपने अभिनय और स्क्रीन प्रेजेंस के लिए पहचाने जाने वाले अज्जू इस म्यूजिकल प्रोजेक्ट में अलग अंदाज में नजर आने वाले हैं। उनके साथ प्रीति कनौजिया, खुशी मौर्या और मुस्कान चौरसिया भी अपनी प्रस्तुति से गानों को खास बनाने में नजर आएंगी।
निर्देशक धनंजय प्रताप सिंह के निर्देशन में तैयार इस प्रोजेक्ट में भोजपुरी संगीत की मौलिकता के साथ आधुनिक विजुअल ट्रीटमेंट का खास ध्यान रखा गया है। निर्देशक का प्रयास है कि हर गाने में दर्शकों को अलग भाव, अलग प्रस्तुति और मनोरंजन का नया अंदाज देखने को मिले।
प्रोजेक्ट के संगीत की जिम्मेदारी भरत चौहान ने संभाली है, जबकि गीत चित्रांगद मिश्रा और संजू चौहान ने लिखे हैं। गानों को शिवपाल सरगम, पानू मौर्या, प्रियंका प्रसाद और प्रीति राज जगलर ने अपनी आवाज दी है। वहीं सोनू निराला ने संगीत संयोजन किया है। निर्माता मो. मीनहाज है।
गानों के शानदार विजुअल्स के लिए अविनाश कुमार ने कैमरा संभाला है, जबकि मृदुलय सिंह ‘मैडी’ ने कोरियोग्राफी की है। गानों की रिकॉर्डिंग मंत्रा स्टूडियो, मुंबई में की गई है। शूटिंग से लेकर रिकॉर्डिंग और पोस्ट-प्रोडक्शन तक पूरी टीम ने प्रोजेक्ट को बेहतर बनाने के लिए मेहनत की है।
मो. अजमल ‘अज्जू’ की मौजूदगी इस प्रोजेक्ट की खास आकर्षण में से एक मानी जा रही है। दर्शकों के बीच उनकी प्रस्तुति को लेकर उत्सुकता बनी हुई है कि पांचों गानों में उनका अंदाज किस तरह देखने को मिलेगा। वहीं प्रोजेक्ट के प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी पी आर ओ अरविंद कुमार मौर्या संभाल रहे हैं।
‘पल्लू से बांध के’ के जरिए टीम भोजपुरी म्यूजिक के दर्शकों को मनोरंजन से भरपूर कुछ नया देने की तैयारी में है। निर्देशक धनंजय प्रताप सिंह की रचनात्मक सोच और मो. अजमल ‘अज्जू’ समेत पूरी स्टारकास्ट की प्रस्तुति के चलते इस म्यूजिकल प्रोजेक्ट पर अब भोजपुरी दर्शकों की नजरें टिकी हुई हैं।





