
भोजपुरी सिनेमा के दर्शकों के लिए एक और नई और मनोरंजक फिल्म “सईया मगन ससुरारी में” का शुभारंभ हो गया है। सुर म्यूजिक वर्ल्ड प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बनने जा रही इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। फिल्म की शूटिंग शुरू होने को लेकर पूरी टीम में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
फिल्म के निर्देशक विजय यादव ने शूटिंग शुरू होने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि “सईया मगन ससुरारी में” को लेकर पूरी टीम बेहद उत्साहित है। फिल्म को दर्शकों की पसंद और भोजपुरी सिनेमा के मनोरंजन को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि टीम अपनी तरफ से पूरी मेहनत कर रही है और उन्हें उम्मीद है कि फिल्म दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेगी।
विजय यादव ने दर्शकों से अपील करते हुए कहा, “फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है। आप सभी अपना प्यार और आशीर्वाद बनाए रखिए। दर्शकों का प्यार और सहयोग ही कलाकारों और पूरी फिल्म टीम की सबसे बड़ी ताकत है।”
फिल्म का निर्माण सुर म्यूजिक वर्ल्ड प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले किया जा रहा है। फिल्म के प्रोड्यूसर सुरिंदर यादव और को-प्रोड्यूसर महेंदर यादव हैं। फिल्म की कहानी और लेखन वीरू ठाकुर ने किया है, जबकि फिल्म की सिनेमैटोग्राफी यानी डीओपी की जिम्मेदारी सुनील अहिरे संभाल रहे हैं।
शानदार स्टार कास्ट से सजी है यह भोजपुरी फिल्म
“सईया मगन ससुरारी में” में भोजपुरी इंडस्ट्री के कई चर्चित कलाकार अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरते नजर आएंगे। फिल्म की स्टार कास्ट में प्रेम सिंह, मनी भटाचर्या, अपर्णा मल्लिक, कंचन मिश्रा, मनोज द्विवेदी, दीपक सिनहा, महेश आचार्य, ललित उपाध्याय और सुस्मिता सहित कई कलाकार शामिल हैं।
फिल्म की कहानी, कलाकारों की मजबूत टीम और निर्देशन को देखते हुए “सईया मगन ससुरारी में” से भोजपुरी दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं। शूटिंग शुरू होने के साथ ही फिल्म को लेकर चर्चाओं का दौर भी शुरू हो गया है।
निर्देशक विजय यादव और पूरी टीम का कहना है कि फिल्म को बेहतर से बेहतर बनाने के लिए हर स्तर पर मेहनत की जा रही है। अब देखना दिलचस्प होगा कि “सईया मगन ससुरारी में” बड़े पर्दे पर दर्शकों का कितना प्यार हासिल करती है। प्रचारक – अरविन्द मौर्या





