अमेठीउत्तर प्रदेश

एक साथ उठी दो सगे भाइयों की अर्थियां, एक की मौत तो दूसरे को सदमे में हार्ट अटैक

अमेठी: अमेठी में बीमारी से छोटे भाई की मौत होने पर शव देखकर बड़े भाई को हार्ट अटैक आ गया। जिससे बड़े भाई की भी मौत हो गई। दो सगे भाइयों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। दोनों भाइयों की अर्थी एक साथ उठी तो हर किसी की आंखे नम हो गईं। रामगंज थाना क्षेत्र के त्रिशुंडी गांव निवासी संजय कश्यप (40) की मौत मंगलवार की भोर जिला अस्पताल सुलतानपुर में इलाज के दौरान हो गयी। सुबह लगभग 5 बजे संजय कश्यप का शव घर पहुंचा। भाई का शव देख कर बड़ा भाई रंधे कश्यप रोते-रोते सदमे से अचानक अचेत हो गया। जिसको इलाज के लिए निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने रंधे कश्यप (45) को मृत घोषित कर दिया। दोनों भाइयों की हुई मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई

रामगंज थाना क्षेत्र के त्रिशुंडी गांव निवासी संजय कश्यप (40) की मौत मंगलवार की भोर जिला अस्पताल सुलतानपुर में इलाज के दौरान हो गयी। सुबह लगभग 5 बजे संजय कश्यप का शव घर पहुंचा। भाई का शव देख कर बड़ा भाई रंधे कश्यप रोते-रोते सदमे से अचानक अचेत हो गया। जिसको इलाज के लिए निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने रंधे कश्यप (45)को मृत घोषित कर दिया। दोनों भाइयों की हुई मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

रंधे कश्यप पीपरपुर थाना क्षेत्र के दुर्गापुर बाजार में तिपहिया वाहन का जानकार मैकेनिक था। वाहन चालकों और वाहन स्वामियों में बहुत ही लोकप्रिय रहा। दोनों भाइयों की मौत की खबर क्षेत्र में फैलते ही मृतक के घर जन सैलाब उमड़ पड़ा। हर किसी की आंखें इस दुखद घटना से नम हो गयी। परिवार से एक साथ दो भाइयों के अर्थी उठने से परिजनों में कोहराम मचा रहा। ब्लाक प्रमुख प्रवीण सिंह ऊर्फ पप्पू और ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने मृतक को श्रद्धांजलि दिया और परिजनों को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया है।

Lokesh Tripathi

पूरा नाम - लोकेश कुमार त्रिपाठी शिक्षा - एम०ए०, बी०एड० पत्रकारिता अनुभव - 6 वर्ष जिला संवाददाता - लाइव टुडे एवम् न्यूज़ इंडिया टीवी न्यूज़ चैनल एवं हिंदी दैनिक समाचारपत्र "कर्मक्षेत्र इंडिया" उद्देश्य - लोगों को सदमार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करना। "पत्रकारिता सिर्फ़ एक शौक" इच्छा - "ख़बरी अड्डा" के माध्यम से "कलम का सच्चा सिपाही" बनना।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button