उत्तर प्रदेशलखनऊ

यूपी के टेनिस सितारों ने आइटा सुपर सीरीज में दिखाया दम, खिलाड़ियों ने एकल के प्री-क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

उत्तर प्रदेश के उभरते टेनिस खिलाड़ियों ने लामार्टिनियर लॉन टेनिस फैसिलिटी में आयोजित आइटा सुपर सीरीज अंडर-18 बालक एवं बालिका टेनिस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता के प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

बालिका एकल वर्ग में यूपी की आइरा, अनुषा सिंह, आशी शमसेरी, ताशी किरन और रमिंदर दीप कौर ने पहले राउंड में जीत दर्ज कर अंतिम 16 में प्रवेश किया। वहीं बालक एकल वर्ग में तीसरी वरीय ऋषि यादव, चौथी वरीय आर्यमान चव्हाण, पांचवीं वरीय अनुरुद्ध कुमार, छठीं वरीय राघव प्रभु, अंश सक्सेना, हर्ष सिंह और अनुज कुमार ने जीत दर्ज की।

टूर्नामेंट का आयोजन उत्तर प्रदेश टेनिस एसोसिएशन व स्पोर्ट्स डेवलपमेंट सोसायटी (एसडीएस) के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। प्रतियोगिता का उद्घाटन जीएसटी के पूर्व चीफ कमिश्नर अजय दीक्षित ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में लामार्टिनियर कॉलेज के प्रधानाचार्य गैरी डोमिनिक एवरेट, राज्यसभा सांसद संजय सेठ, इंडिया पेस्टीसाइड लिमिटेड के निदेशक विश्वास स्वरूप अग्रवाल और शालीमार ग्रुप के निदेशक कुणाल सेठ उपस्थित रहे।

इस अवसर पर यूपी टेनिस एसोसिएशन के सचिव पुनीत अग्रवाल, एसडीएस के संस्थापक सौरभ चतुर्वेदी, दीपक पाठक, पवन सागर, टूर्नामेंट रेफरी गीतिका पॉल, निदेशक गोपाल सिंह बिष्ट और अभिषेक विक्रम सिंह मौजूद रहे।

आज खेले गए मुकाबलों के परिणाम

बालिका वर्ग में यूपी की आइरा ने हरियाणा की आन्या साहनी को 6-4, 6-3 से हराया, जबकि अनुषा सिंह ने गीतिका सारस्वत को 6-3, 6-1 से मात दी। आशी शमशरी ने देव्यानी शुक्ला को 6-0, 6-0 से हराया। ताशी किरन और रमिंदर दीप कौर को वाकओवर मिला। बालक वर्ग में यूपी के ऋषि यादव, आर्यमान चव्हाण, अनुरुद्ध कुमार, राघव प्रभु, अंश सक्सेना, हर्ष सिंह और अनुज कुमार विजयी रहे।

Khabri Adda

Khabri Adda Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2019. The proud journey since 3 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2019.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button