उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

अखबार की खबर बनी हथियार: प्राविधिक शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक भूचाल, एक्शन में दिखे मुख्यमंत्री

अनिल तिवारी, बेबाक लेखक


लखनऊ। समाचार पत्रों में प्रकाशित प्राविधिक शिक्षा विभाग के भ्रष्टाचार एवं अनियमिताओं संबंधी खबरों का बड़ा असर देखने को मिला है समाचार पत्रों की बेबाक रिपोर्टिंग और विभाग में व्याप्त धांधली के उजागर होने के बाद शासन प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए माननीय मुख्यमंत्री जी ने स्वतः संज्ञान लिया और तत्काल प्रभाव से कड़ा निर्णय लेते हुए प्रमुख सचिव प्राविधिक शिक्षा को उनके पद से स्थानांतरित कर दिया है।

अमित गुप्ता जी को सौंपी गई विभाग की कमान

स्थानंतरण के बाद अब शासन ने वरिष्ठ एवं साफ छवि के तेजतर्रार आईएएस अधिकारी श्री अमित गुप्ता जी को प्राविधिक शिक्षा विभाग के नए प्रमुख सचिव पद का कार्यभार सौंपा है।

मुख्यमंत्री जी ने नए प्रमुख सचिव अमित गुप्ता जी को विभाग में वर्षों से जारी भ्रष्टाचार को पूरी तरह समाप्त करने का सख्त निर्देश दिया है। इसके साथ ही संगठित लूट की दुकानें चलाने वालों नियमों के साथ खिलवाड़ करने वाले अधिकारियों तथा गरीब छात्र छात्राओं के अधिकारों पर डाका डालने वाले सिंडिकेट पर कठोरतम कार्रवाई करने का जिम्मा सौंपा गया है।

समाचार पत्रों के खुलासे से हुआ था भंडाफोड़

संलग्न समाचार पत्रों जैसे क्राइम वीक अवध 24 दैनिक एवं अन्य पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित खबरों में विभाग की काली करतूतों का सिलसिलेवार पर्दाफाश किया गया था। समाचार पत्रों ने प्रमुखता से निम्नलिखित मुद्दों को उजागर किया था

1 नियमों से खिलवाड़ और अपात्रों का संवर्धन
1990 की नियमावली 2021 की नियमावली और एआईसीटीई 2019 के नियमों की खिचड़ी बनाकर चहेतों को लाभ पहुंचाने और डीपीसी की सीढ़ियां चढ़ाने का खेल खेला जा रहा था।

2 अवैध संबद्धीकरण और अटैचमेंट सिंडिकेट

वर्षों से जमे अधिकारियों और चहेते अफसरों को अवैध संबद्धीकरण तथा दोहरे प्रभार देकर करोड़ों रुपये के वेतन का बंदरबांट किया जा रहा था।

3 स्थानांतरण नीति 2026 का खुला उल्लंघन

नियमों को दरकिनार कर रसूखदार अधिकारियों को मनचाही प्राइम लोकेशंस पर वर्षों तक बनाए रखा गया।

4 गरीब छात्र छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़

महिला पॉलीटेक्निकों की बदहाली दूरस्थ संस्थाओं में सुविधा शुल्क की वसूली और अवैध अटैचमेंट के कारण कक्षाओं के न चलने से गरीब छात्राओं की पढ़ाई पूरी तरह प्रभावित हो रही थी।

ईमानदार प्रशासनिक कार्रवाई की उम्मीद

अमित गुप्ता जी के कमान संभालते ही विभागीय गलियारों में खलबली मच गई है। माना जा रहा है कि नव नियुक्त प्रमुख सचिव जल्द ही नियमों की अनदेखी करने वालों और भ्रष्टाचार के इस सिंडिकेट पर बुलडोजर जैसी सख्त प्रशासनिक कार्रवाई करेंगे ताकि प्राविधिक शिक्षा की गुणवत्ता पुनः बहाल हो सके और छात्रों को उनका न्याय मिल सके।

खबरी अड्डा

Khabri Adda Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2019. The proud journey since 3 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2019.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button