प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त : बृजलाल खाबरी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। जिस विभाग की जिम्मेदारी शान्ति व्यवस्था व सुरक्षा प्रदान करने की है, वही पुलिसकर्मी कानून को धता बता रहे हैं। स्वयं मुख्यमंत्री के गृह जनपद में दलित महिला को बर्बरतापूर्वक पीटा गया और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया गया, जो बहुत ही शर्मनाक है। ये बातें कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने शुक्रवार को कही।
उन्होंने कहा कि जनपद गोरखपुर के मोहनापुर अनुसूचितजाति बस्ती की दलित महिला विमला देवी पत्नी सतीश के साथ पादरी बाजार चौकी प्रभारी द्वारा जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर, जिस प्रकार बर्बरतापूर्वक मारपीट की गयी है। वह निन्दनीय है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर पीड़ित महिला को न्याय दिलाने, समुचित इलाज कराने एवं दोषी पुलिसकर्मी के विरूद्ध कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।