उत्तर प्रदेशलखनऊ

होली पर्व पर नगर निगम की खास तैयारियां, जलकल विभाग होली पर करेगा पानी टैंकर की व्यवस्था

लखनऊ। होली पर्व को देखते हुए नगर निगम लखनऊ के जलकल विभाग ने शहर में निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं। 4 मार्च को होली के दिन शहर के सभी क्षेत्रों में पानी की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने के लिए प्लान तैयार कर लिया गया है।

जीएम जलकल कुलदीप सिंह ने बताया कि नगर निगम के तीनों जलकल प्लांट, सभी ओवरहेड टैंक और शहर के सभी नलकूप पूरी तरह से चालू रहेंगे। होली के दिन सभी जोनों में सुबह 5 बजे से 9 बजे तक नलकूपों से सीधे जलापूर्ति की जाएगी, ताकि लोगों को सुबह के समय किसी प्रकार की परेशानी न हो।

सभी ओवरहेड टैंकों से दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक तेज प्रेशर के साथ पानी की सप्लाई दी जाएगी। वहीं, ऐशबाग जलकल, बालागंज जलकल और तृतीय जलकल कठौता से भी निर्धारित समय के अनुसार जलापूर्ति की जाएगी। इन केंद्रों से सुबह 5 बजे से 9 बजे तक, दोपहर 12 बजे से शाम 3 बजे तक, शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक पानी उपलब्ध कराया जाएगा। जलकल विभाग ने बताया कि जिन स्थानों पर हर वर्ष होली के अवसर पर पेयजल टैंकर लगाए जाते हैं, वहां इस बार भी टैंकरों की व्यवस्था की जाएगी, जिससे जरूरत वाले क्षेत्रों में पानी की कमी न होने पाए।

होली के दौरान पानी या सीवर से संबंधित किसी भी समस्या के समाधान के लिए सभी जोनों के अभियंताओं के मोबाइल फोन 24 घंटे सक्रिय रहेंगे। नागरिक जलकल विभाग के कंट्रोल रूम नंबर 8177054100, 8177054003 एवं 8177054010 पर संपर्क कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके साथ ही सीवर से जुड़ी समस्याओं के लिए मेसर्स सुएज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के टोल फ्री कंट्रोल रूम नंबर 18003130522 पर भी शिकायत की जा सकती है।

Khabri Adda

Khabri Adda Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2019. The proud journey since 3 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2019.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button