उत्तर प्रदेशलखनऊ

यूपी में पोस्टर वॉर : अखिलेश यादव के जन्मदिन पर सपा कार्यालय के बाहर लगा “प्रबल इंजन की सरकार” का पोस्टर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर पोस्टरवार छिड़ गया है। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन पर लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय के बाहर एक विशालकाय होर्डिंग ने सबका ध्यान खींच लिया है। पोस्टर सपा ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के ‘डबल इंजन सरकार’ के नारे की तर्ज पर ‘प्रबल इंजन की सरकार’ का नारा देते हुए राजनीतिक संदेश देने की कोशिश की है।

यह होर्डिंग सपा के मेंहदावल (संत कबीरनगर) से रहे प्रत्याशी जयराम पांडेय ने लगवाई है। इसमें पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव को एक ट्रेन के इंजन के रूप में दिखाया गया है, जबकि पीछे के डिब्बों पर सपा सरकार की योजनाओं के नाम लिखे हैं। इनमें समाजवादी पेंशन योजना, कन्या विद्याधन, लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे, लैपटॉप योजना, डायल-100, लखनऊ मेट्रो और मजबूत इन्फ्रास्ट्रक्चर जैसी योजनाएं शामिल हैं।

पोस्टर पर लिखा है “एक इंजन, मजबूत इंजन… फिर से चलेगी समृद्धि की बयार, जब 2027 में आएगी प्रबल इंजन की सरकार।” इसके साथ धनतेरस, दिवाली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज की शुभकामनाएं भी दी गई हैं।

खास बात यह है कि अखिलेश यादव के दस्तावेजों में जन्मतिथि 1 जुलाई 1973 दर्ज है, लेकिन समर्थक हर साल 23 अक्टूबर को उनका ‘वास्तविक जन्मदिन’ मनाते हैं। इसी अवसर पर यह रचनात्मक पोस्टर लगाया गया है, जिसमें उन्हें संस्कृत में जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गई हैं।

होर्डिंग में सपा का नया ‘पीडीए फॉर्मूला’ भी प्रमुखता से दिखाया गया है, पी -प्रगतिशील, डी – दूरदर्शी, और ए – अमनपसंद। पार्टी के कार्यकर्ता इसे सामाजिक न्याय और विकास के नए प्रतीक के रूप में पेश कर रहे हैं। जयराम पांडेय ने बताया कि वह पिछले नौ वर्षों से अखिलेश यादव के जन्मदिन पर इसी तरह के रचनात्मक पोस्टर लगाते आ रहे हैं।

पिछले साल उन्होंने ‘सत्ताईस के सत्ताधीश’ का स्लोगन दिया था, जो खासा चर्चित हुआ था। वहीं राजनीतिक गलियारों में माना जा रहा है कि सपा का यह ‘प्रबल इंजन’ पोस्टर न सिर्फ अखिलेश यादव के प्रति समर्थन दिखाने का प्रयास है, बल्कि आगामी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए सपा के नए तेवरों और रणनीति का संकेत भी देता है।

खबरी अड्डा

Khabri Adda Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2019. The proud journey since 3 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2019.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button