रायबरेली: आरिफ के दोस्त सारस पक्षी समसपुर से कानपुर जू में किया गया शिफ्ट
सलोन (रायबरेली)। एक बेजुबान पक्षी प्रेम में बावरा है, किंतु प्रेम के ढाई अक्षर को सिस्टम समझ नहीं पा रहा है। इसलिए आरिफ के दोस्त सारस को अब उससे काफी दूर कर दिया है। आरिफ के प्रेम में दीवाना हो चला सारस दोस्त से दूर होने के बावजूद उसका दिल उसी के लिए धड़क रहा है। इसलिए अब इस सारस को काफी दूर लखनऊ के चिड़ियाघर में शिफ्ट किया गया है। बताया जाता है कि समसपुर पक्षी विहार में वह आरिफ के लिए तड़प रहा था। इधर उधर भाग रहा था। पक्षी विहार के सारे कर्मचारी उसकी निगरानी करते हुए थक गए थे।
सियासी गलियारो से लेकर मीडियो की सुर्खियों में छाए सारस को लखनऊ के वाजिद अली शाह उद्यान जू में शिफ्ट कर दिया गया है। समसपुर पक्षी विहार के लापरवाह अधिकारियो द्वारा सारस की देखभाल ठीक से नही की जा रही थी। दो दिन पूर्व ही पक्षी विहार के अधिकारियों को सूचना दी गई थी कि सारस को लखनऊ के जू लाया जाएगा। जिसके बाद समसपुर वन विभाग की टीम ने सारस को पकड़कर एक कमरे में बन्द कर दिया था। आरिफ और सारस की दोस्ती इन दिनों राजनैतिक गलियारो से लेकर आम नागरिकों की जुबान में चर्चा का विषय है।
विदित हो कि अगस्त 2022 में अमेठी जनपद के जामो अंतर्गत मंडका गांव के रहने वाले आरिफ अपने खेतों की ओर गए हुए थे। वहां पर उन्होंने एक सारस पक्षी को घायल अवस्था मे देखा। जिसका पैर टूटा हुआ था। नजदीक जाने पर सारस, दया की निगाहों से आरिफ की ओर देखने लगा। जिसके बाद आरिफ उसे उठा कर अपने घर लाएं। आरिफ ने पक्षी की मरहम पट्टी की और उसका इलाज कराया। यही से आरिफ और सारस की दोस्ती शुरू हुई। धीरे-धीरे आरिफ और सारस की दोस्ती सोशल मीडिया में सुर्खिया बटोरने लगी।
वहीं 6 मार्च को कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रजापति की बेटी की शादी में शामिल होने के बाद मंडखा गांव पहुंचे थे। वहां उन्होंने सारस से दोस्ती कर मशहूर हुए आरिफ से मुलाकात की।मंगलवार को वन विभाग की टीम ने खुले वतावरण का हवाला देकर सारस को आरिफ से अलग समसपुर पक्षी विहार में शिफ्ट कर दिया था।पक्षी विहार कर्मियों की लापरवाही से सारस भटक कर गायब हो गया और पड़ोस के एक गांव विसैया में मिला।
सारस के लापता होने पर सपा मुखिया ने जमकर सरकार को घेरा था। वही समसपुर टीम को सूचना दी गई कि सारस को बेहतर देखरेख के लिए लखनऊ के जू शिफ्ट किया जाएगा। शनिवार को वाजिद अली शाह उद्यान जू से यहां पहुंची एक वैन सारस को लेकर लखनऊ गई है। इस संबंध में समस्त पक्षी विहार के क्षेत्रीय वन अधिकारी रूपेश श्रीवास्तव का कहना है कि सारस को जू में शिफ्ट किया गया है। यह निर्णय शासन स्तर से हुआ है। लखनऊ से आदेश आया था। जिसके अनुपालन में वहां से आई एक वन सारस को लखनऊ ले गई है।