मंत्री नन्दी ने 2.56 करोड़ की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता ‘नन्दी’ ने कहा कि जनसेवा ही हमारा परम कर्तव्य है, जिसके लिए तन और मन समर्पित है। लोगों की समस्याओं का समाधान करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ऐतिहासिक विकास कार्य हो रहे हैं। वहीं यूपी की कानून व्यवस्था का लोहा आज देश के अन्य राज्य भी मान रहे हैं। बुधवार को प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के नैनी एरिया में विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करते हुए मंत्री नन्दी ने यह बात कही।
मंत्री नन्दी ने प्रयागराज की पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नन्दी के साथ करीब 2.56 करोड़ रुपए की विकास योजनाओं में सड़क, नाली एवं सामुदायिक विवाह घर का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।
’त्वरित योजना के विकास कार्य का शिलान्यास’
1- नैनी डांडी रीवा मुख्य मार्ग पर बैंक ऑफ़ बड़ौदा के सामने सुशील फ्रांसिस के घर से डा शिवेन्द्र के घर तक 84 लाख 22 हजार रूपये की लागत से सड़क एवं नाली के निर्माण कार्य।
2- नैनी लेबर कालोनी की 66 लाख 3 हजार रूपये की लागत से समस्त कच्ची सड़क एवं नाली निर्माण कार्य।
’पूर्वांचल विकास निधी योजना के विकास कार्य का लोकार्पण’
1- नैनी महेवा पश्चिम में संजय जायसवाल के घर से अम्बर कैथ्वास के घर तक मार्ग निर्माण का कार्य की लागत 8 लाख 14 हजार।
2- नैनी प्रयागपुरम चीनी मिल में वीरेंद्र यादव के मकान से रमेश साहू के घर तक मार्ग निर्माण कार्य की लागत 6 लाख 38 हजार।
3- नैनी प्रयागपुरम चीनी मिल पसियाना बस्ती में राधा देवी के घर से माँ दुर्गा ट्रेडर्स के घर तक मार्ग निर्माण कार्य की लागत 9 लाख 63 हजार।
4- नैनी चक रघुनाथ में आशा हॉस्पिटल के सामने मार्ग निर्माण कार्य की लागत 8 लाख 24 हजार।
5- नैनी चक रघुनाथ में केसरवानी मेडिकल के पास मार्ग निर्माण कार्य की लागत 4 लाख 45 हजार।
6- नैनी चक रघुनाथ में लोकेश तिवारी के घर से लप्पू स्वर्णकार के घर तक मार्ग निर्माण कार्य की लागत 9 लाख 49 हजार।
7- नैनी काजीपुर में रमेश सिंह के घर से श्रीवास्तव जी के मकान तक मार्ग निर्माण कार्य की लागत 9 लाख 65 हजार।
’विधायक निधी से विकास कार्य का शिलान्यास’
1- नैनी नगर निगम कार्यालय के निकट सामुदायिक विवाह घर, शौचालय, कक्ष एवं रसोई घर के निर्माण कार्य की लागत 49 लाख 32 हजार।
इस अवसर पर निवर्तमान महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी जी, महानगर उपाध्यक्ष अनिल केसरवानी झल्लर, यमुनापार महिला मोर्चा अध्यक्ष सविता मिश्रा , नैनी मण्डल अध्यक्ष दिलीप केसरवानी , पूर्व मण्डल अध्यक्ष हरे कृष्ण तिवारी बबलू , पूर्व जिलाध्यक्ष रणजीत सिंह , पूर्व मंडल अध्यक्ष रामलखन देववंशी , पार्षद रणविजय सिंह डब्बू , अनूप पासी, राजेश तिवारी, ओमप्रकाश मिश्रा आदि गणमान्य जन उपस्थित रहे।