उत्तर प्रदेशलखनऊ

यूपी में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल, जनता लाचार हैं: अखिलेश यादव

खनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग में लापरवाही चरम पर है। यूपी में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल, जनता लाचार हैं। औरैया में 420 बेड के मेडिकल कॉलेज में 100 बेड का भी स्टॉफ नहीं। अमेठी में प्रतिबंध के बावजूद डॉक्टर मरीजों को बाहर की दवाएं लिख रहे हैं।

उन्होंने कहा पीलीभीत जिला महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड जांच के लिए एक महीने तक करना पड़ रहा इंतजार। भाजपा सरकार ने बजट की लूट और भ्रष्टाचार चरम पर लेकिन सरकार किराए पर चल रहे तमाम स्वास्थ्य केन्द्रों का महीनों से किराया नहीं दे पा रही है। बजट के पैसे का बंदर बांट हो रहा है। सामानों के खरीद में कमीशन खोरी हो रही है। स्वास्थ्य सेवाओं के बजट का बुरा हाल है। राजधानी लखनऊ के बड़े अस्पतालों में भी गंभीर मरीजों को बेड और वेन्टीलेटर के लिए भटकना पड़ता है।

यादव ने कहा कि भाजपा सरकार झूठे दावे करती है। उत्तर प्रदेश के मेडिकल कॉलेज और अस्पतालों में हजारों की संख्या में डॉक्टर, नर्स और अन्य तकनीकी स्टाफ के पद खाली हैं। 9 साल से प्रदेश में भाजपा सरकार है लेकिन वह डॉक्टरों की कमी पूरी नहीं कर पाई। अस्पतालों और मेडिकल कॉलेज में संसाधनों का अभाव है। मरीज और उनके तीमारदार अस्पतालों में भटकते रहते हैं, उन्हें जांचों के लिए सप्ताह और महीने का इंतजार करना पड़ता है। भाजपा सरकार मेडिकल कॉलेज को पर्याप्त बजट नहीं देती है। इस सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ एंबुलेंस व्यवस्था को भी चौपट कर दिया।

अब उत्तर प्रदेश में मरीजों को अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस भी नहीं मिलती है। मुडेरवा में एंबुलेंस का इंतजार करते करते एक मासूम ने अंतत: दम तोड़ दिया। भाजपा सरकार भी अपना दम इस जनता के बीच में तोड़ चुकी है, बस बेईमानी करके चुनाव जबरन जीत रही है और सत्ता हथियाई जा रही हैं। लेकिन भाजपा सरकार में भाजपा के भ्रष्टाचार और कुशासन के परिणामस्वरूप हुई मौतों का कोई हिसाब नहीं है क्योंकि भाजपा जानती है कि जनता मरे या जिए प्रशासन की मदद से बेईमानी करके चुनाव जीत या हथिया लेगी। अखिलेश यादव ने कहा कि पूरी सरकार भ्रष्टाचार में संलिप्त है। इसीलिए जनता के हित में कोई काम नहीं हो रहा है। आम जनता परेशान और बेहाल है।

Khabri Adda

Khabri Adda Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2019. The proud journey since 3 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2019.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button