आगराउत्तर प्रदेश

क्रोएशिया के प्रधानमंत्री 21 फरवरी को ताजमहल का करेंगे दीदार, तीन घंटे बंद रहेगा प्रवेश

आगरा। क्रोएशिया के प्रधानमंत्री आंद्रेज प्लेनकोविक 21 फरवरी को ताजमहल का भ्रमण करने आगरा पहुंचेंगे। उनके दौरे के मद्देनजर ताजमहल को करीब तीन घंटे के लिए आम पर्यटकों के लिए बंद रखा जाएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री आंद्रेज प्लेनकोविक अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ क्रोएशिया से भारत दौरे पर आ रहे हैं। वे यमुना एक्सप्रेसवे के माध्यम से कार द्वारा दोपहर करीब 12 बजे आगरा में प्रवेश करेंगे।

शिल्पग्राम पहुंचने के बाद वे गोल्फ कार्ट से ताजमहल के प्रवेश द्वार तक जाएंगे और लगभग एक बजे स्मारक में प्रवेश करेंगे। प्रधानमंत्री डेढ़ घंटे तक ताजमहल का अवलोकन करेंगे। ताजमहल भ्रमण के उपरांत प्रधानमंत्री अपने परिवार के साथ एक होटल में दोपहर का भोजन करेंगे, जिसके बाद वे आगरा किला का भी भ्रमण करेंगे।

इसके पश्चात वे कार द्वारा दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। प्रधानमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर उनकी एडवांस टीम ने आगरा प्रशासन तथा ताजमहल से जुड़े सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा कर ली है। बताया गया है कि प्रधानमंत्री आंद्रेज प्लेनकोविक 17 फरवरी से भारत दौरे पर रहेंगे।

Khabri Adda

Khabri Adda Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2019. The proud journey since 3 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2019.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button