उत्तर प्रदेशलखनऊ

भाजपा 7 नवम्बर को प्रदेशभर में मनाएगी ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष का उत्सव

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के 150वें वर्ष पर पूरे प्रदेश में भव्य आयोजन कर राष्ट्रभक्ति का उत्सव मनाएगी। इस अवसर पर भाजपा 7 नवम्बर 2025 को उत्तर प्रदेश के 18 स्थानों पर सामूहिक वंदे मातरम् गायन तथा सभाओं का आयोजन करेगी। कार्यक्रमों का उद्देश्य राष्ट्र के प्रति श्रद्धा, त्याग, समर्पण और मातृभूमि की स्तुति के भाव को सशक्त करना है।

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व अभियान के प्रदेश प्रभारी त्रयम्बक त्रिपाठी ने बताया कि हर स्थल पर 150 कार्यकर्ताओं के साथ सामूहिक वंदे मातरम् गायन होगा। इसके साथ ही सभाओं के माध्यम से वंदे मातरम् की 150 वर्ष की प्रेरक यात्रा पर संवाद आयोजित किए जाएंगे।

त्रिपाठी ने बताया कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी मुरादाबाद के भाजपा कार्यालय बुद्ध विहार में, केन्द्रीय राज्यमंत्री बी.एल. वर्मा बरेली के स्मार्ट सिटी ऑडिटोरियम में, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकान्त बाजपेयी गाजियाबाद के भारत माता चौक शालीमार गार्डन के निकट, तथा राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा लखनऊ के सेंट जोसेफ कॉलेज ऑडिटोरियम, ताड़ीखाना सीतापुर रोड पर आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

इसके अतिरिक्त प्रदेश सरकार के मंत्री ब्रजेश सिंह सहारनपुर में भगत सिंह की मूर्ति परिसर, कपिलदेव अग्रवाल मेरठ के देवनागरी इंटर कॉलेज, जयवीर सिंह आगरा के शहीद स्मारक, प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश कुमार शर्मा अलीगढ़ के अटल सरोवर ओपेन ऑडिटोरियम, प्रदेश मंत्री शिव भूषण सिंह अयोध्या के तिलक हॉल नगर निगम, विजय शिवहरे फिरोजाबाद के जैन मंदिर चौराहा, अमित बाल्मीकि नोएडा सेक्टर-12 के भाऊराव देवरस विद्या मंदिर, क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल कानपुर के बी.एन.एस.डी. स्कूल ग्राउंड बेनाझाबर, दुर्विजय शाक्य शाहजहांपुर भाजपा कार्यालय, दिलीप पटेल वाराणसी के नमो घाट, सहजानंद राय गोरखपुर के सरस्वती विद्या मंदिर आर्यनगर, पूर्व मंत्री अशोक कटारिया मथुरा के होली गेट स्थित अग्रवाल धर्मशाला, ओबीसी आयोग के उपाध्यक्ष सोहन लाल श्रीमाली प्रयागराज के सुभाष चौराहा सिविल लाइन तथा क्षेत्रीय महामंत्री संतविलास शिवहरे झांसी के दीनदयाल सभागार में आयोजित सामूहिक गायन व सभाओं में सम्मिलित होंगे। भाजपा के इस कार्यक्रम के माध्यम से पूरे प्रदेश में राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने का उत्सव राष्ट्रभक्ति और मातृभूमि के प्रति समर्पण के भाव से मनाया जाएगा।

Khabri Adda

Khabri Adda Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2019. The proud journey since 3 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2019.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button