उत्तर प्रदेशलखनऊ

लालकृष्ण आडवाणी के कार्यों का सम्मान है भारत रत्न : योगी आदित्यनाथ

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के संस्थापक सदस्य,असंख्य कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत एवं पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित करना यह उनके कार्यो का सम्मान है। केन्द्र सरकार के इस निर्णय को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने स्वागत किया है।योगी आदित्यनाथ ने ‘एक्स’ पर लिखा है कि लालकृष्ण आडवाणी को भारतरत्न उनके सार्वजनिक जीवन में दशकों की सेवा,प्रतिबद्धता और राष्ट्र की अखंडता के प्रति अटूट प्रतिबद्धता तथा राजनैतिक जीवन में शुचिता व नैतिकता के उच्च मानक स्थापित करने वाले उनके अद्वितीय प्रयासों को सम्मान प्रदान करने वाला है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक पुनरुत्थान की दिशा में किए गए उनके अथक प्रयास हम सभी के लिए अद्वितीय प्रेरणा के स्रोत हैं।आडवाणी को भारत रत्न देने से उनके कार्यों को मिलेगी पहचान केशव प्रसाद मौर्य ने एक्स पर पोस्ट कर अपने संदेश में कहा है कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार द्वारा भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष,राजनीतिक एवं वैचारिक प्रतिबद्धता के आदर्श, भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी जी को भारत रत्न देने की घोषणा की है, जिससे उनके योगदान और कार्यों को सार्वजनिक रूप से पहचान मिलेगी। मैं समस्त देशवासियों की ओर से प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करता हूं तथा देशवासियों को बधाई देता हूं।

Khabri Adda

Khabri Adda Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2019. The proud journey since 3 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2019.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button