उत्तर प्रदेशलखनऊ

महिला सुरक्षा को लेकर भाजपा सरकार के सारे दावे झूठे है: अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार में महिलाओं और बेटियों के साथ अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। बेटियां सुरक्षित नहीं है। महिला सुरक्षा को लेकर भाजपा सरकार के सारे दावे झूठे है। प्रदेश भर में हर दिन कई-कई बेटियों के साथ जघन्य अपराध हो रहे है। अपराधी तत्वों में कानून का कोई डर नहीं है। महिलाओं के साथ अपराध में उत्तर प्रदेश देश में सबसे ज्यादा हो रहे है।

मैनपुरी में शनिवार के दिन 11वीं की छात्रा की गला घोट कर हत्या हो गयी। शनिवार को ही अम्बेडकरनगर के मालीपुर थाना क्षेत्र में दलित छात्रा का शव खेत में मिला। स्कूल गई छात्रा की हत्या हो गयी। संतकबीर नगर में कम्प्यूटर सेंटर पर काम करने वाली महिला की हत्या कर लाश नहर में फेंक दी गयी। लखनऊ के चिनहट में महिला से दुष्कर्म। ये घटनाएं उदाहरण मात्र है। प्रदेश में हर दिन इसी तरह की घटनाएं हो रही है।

उन्होंने कहा भाजपा सरकार के पास झूठे वादे और झूठे दावों के अलावा कुछ नहीं है। इनका एन्टी रोमियो स्क्वाड सिर्फ कागजों पर है। भाजपा ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को बर्बाद कर दिया है। सरकार अपराध और अपराधियों पर नियंत्रण करने के बजाय अपने राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ बदले की भावना से काम करती है। इस सरकार ने सत्ता में आने के बाद महिला सुरक्षा को लेकर समाजवादी सरकार में बनाई गई 1090 वूमेन पावर लाइन सेवा को बर्बाद कर दिया।

भाजपा सरकार कानून व्यवस्था, महिला सुरक्षा समेत सभी मामलों में बुरी तरह विफल साबित हुई है। प्रदेश में बढ़ती अपराधिक घटनाओं से लोगों में चिंता और डर का माहौल है। लोग भाजपा सरकार से ऊब गये है। इसे हटाने के लिए तैयार है। 2027 में जनता भाजपा के झूठ का अंत कर देगी।

खबरी अड्डा

Khabri Adda Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2019. The proud journey since 3 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2019.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button