उत्तर प्रदेशगोरखपुरबड़ी खबरलखनऊ

गोरखपुर AIIMS के दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं राष्ट्रपति मुर्मू, ढोल-नगाड़ों से किया गया स्वागत, कहा- एम्स का नाम सुनते ही मन में…

गोरखपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), गोरखपुर के प्रथम दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं। इस दौरान उनका ढोल-नगाड़ों से स्वागत किया गया। राष्ट्रपति ने एम्स के कार्तिक अरोड़ा, मानस पंत, आजमी अमीन, पर्ल यादव, श्वेता कुमारी, आदित्य पांडे, सौम्य पांडे और वैभव शर्मा को मेडल पहनाया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी मौजूद हैं।

दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति मुर्मू कि कहा कि एम्स की चिकित्सा व्यवस्था ने पूरी दुनिया में भारत की छवि को और मजबूत बनाया है। चिकित्सा पर्यटन के लिहाज से भारत एक महत्वपूर्ण देश बन गया है, विश्व के तमाम देशों की अपेक्षा भारत की चिकित्सा व्यवस्था सस्ती है। राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा एम्स का नाम सुनते ही मन में विश्व स्तरीय इलाज, उत्कृष्ट चिकित्सा सुविधा, आधुनिक तकनीक और समर्पित चिकित्सकों की छवि उभरती है। राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि गुणवत्ता सेवा व नवाचार के केंद्र बने एम्स।

इससे पहले मुख्यमंत्री योगी ने कहा, “2014 से पहले AIIMS गोरखपुर के लिए एक सपना था। आज जब AIIMS गोरखपुर से पहला बैच निकल रहा है, तो हम लोगों में उत्साह है। 8 साल पहले इस महीने में बच्चों में इंसेफेलाइटिस की बीमारी के कारण लोगों में डर का माहौल रहता था। पिछले 40 सालों में इस बीमारी के कारण 50,000 से अधिक बच्चों की मृत्यु हो चुकी है। 2014 के बाद हमें BRD मेडिकल कॉलेज में क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र (वायरोलॉजी) और AIIMS, गोरखपुर मिला”।

बता दें कि राष्ट्रपति मुर्मू की फ्लाइट दोपहर करीब 1 बजे के गोरखपुर एयरपोर्ट पर पहुंची। उनके साथ उसी फ्लाइट में सीएम योगी और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी कार्यक्रम में भाग लेने किए आए। राष्ट्रपति के आगमन के बाद सीएम और राज्यपाल ने उनका स्वागत किया। महामहिम के स्वागत के लिए सांसद रविकिशन, मेयर डॉ मंगलेश, भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

Khabri Adda

Khabri Adda Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2019. The proud journey since 3 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2019.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button