उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

यूपी में बढ़ेगा ग्रीन कवर, आगामी माह में चलेंगे पौधरोपण के विशेष अभियान

  • सीएम योगी का विजन, प्रदेश में 2030 तक 15 फीसदी वृक्षावरण का है लक्ष्य
  • वन एवं वन्यजीव विभाग विशेष अवसरों पर चलायेगा पौधरोपण के अभियान
  • स्वतंत्रता दिवस, रक्षाबंधन और शिक्षक दिवस पर चलेगा विशेष पौधरोपण अभियान
  • वन विभाग 05 जून से चला रहा है एक पेड़ मां के नाम 2.0 अभियान
  • यूपी के हर जिले में विकसित होंगे अटल, एकता, एलव्य और शौर्य वन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में ग्रीन कवर बढ़ाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में वन विभाग ने व्यापक कार्य योजना तैयार की है। जिसके तहत 1 जुलाई से प्रदेश में वन महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें रिकार्ड 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य रखा गया है। वन महोत्सव की शुभारंभ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गोरखपुर में पौधरोपण के साथ किया, जिसके साथ ही प्रदेश में वन महोत्सव के जागरुकता अभियान की शुरुआत हुई है। वहीं दूसरी ओर वन महोत्सव के अलावा भी वन विभाग विशेष तौर पर बारिश के मौसम में कई तरह के थीम आधारित वनों का विकास करेगा साथ ही विशेष दिवसों पर पौध रोपण का प्रदेशव्यापी अभियान चलाया जाएगा। सीएम योगी आदित्यनाथ के विजन के मुताबिक यूपी में वृक्षावरण, जो वर्तमान में 9.96 प्रतिशत है को वर्ष 2030 में बढ़ा कर 15 प्रतिशत तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। वन विभाग इस दिशा में प्रदेश के विभिन्न विभागों से समन्वय बना कर वृक्षारोपण के कई विशेष अभियान चला रहा है।

वन एवं वन्यजीव विभाग चलायेगा पौधरोपण के विशेष अभियान

वन एवं वन्य जीव विभाग, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सबका साथ वनों का विकास पहल के तहत पूरे प्रदेश में ग्रीन कवर और पर्यावरण संरक्षण के लिये जन भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से पौधरोपण के कई प्रदेशव्यापी अभियान चलाये जा रहे हैं। जिसके तहत वन महोत्सव में रिकार्ड पौध रोपण के बाद भी विशेषकर बारिश के महीनों में वन विभाग कई विशेष पौधरोपण अभियान चलाएगा। जिसके तहत 05 जून 2025 से एक पेड़ मां के नाम 2.0 अभियान चलाया जा रहा है। वन विभाग विशेष जागरूकत अभियान चला कर लोगों से अपनी मां के नाम पर एक पौधे लगाने और उसका संरक्षण करने के लिए प्रेरित कर रहा है। वहीं इसी अनुरूप रक्षाबंधन के अवसर पर अपने घरों के आस-पास के पार्कों में भाई-बहन को उपहार के तौर पर पेड़ लगाने का भी अवसर प्रदान किया जायेगा। साथ ही स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर, 15 अगस्त को प्रत्येक जिले में देश के अमर शहीदों और वीर सेनानियों के सम्मान में शौर्य वन लगाए जाएंगे। इसी अनुरूप 05 सितंबर, शिक्षक दिवस के दिन एक पेड़ गुरु के नाम अभियान भी चलाया जाएगा, जिसमें शिक्षकों के सम्मान में पौधारोपण किया जाएगा।

यूपी के हर जिले में विकसित होंगे अटल, एकता, एलव्य और शौर्य वन

सीएम योगी के विजन के मुताबिक प्रदेश में वर्ष 2030 तक 15 प्रतिशत वृक्षावरण का लक्ष्य प्राप्त करने के लिये पूर्वनिर्धारित योजना के अनुसार कई थीम आधिरत वनों का विकास किया जा रहा है। जिसके अनुसार हर जिले में अटल वन, एकता वन, एकलव्य वन, और शौर्य वन विकसित किए जा रहे हैं। जो लोगों में पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक गौरव के प्रति सम्मान का भाव जगाएगा। इसके साथ ही, नगर निगम और नगर पालिका क्षेत्रों में स्थानीय प्रजातियों के संरक्षण के लिये आक्सी वनों की स्थापना की जा रही है। गौशाला परिसर में छायादार और चारा आधारित प्रजातियों के पौधे लगा कर गोपाल वन विकसित किये जा रहे हैं। इसके साथ ही वन विभाग सामाजिक जागरूकता और जन भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए पौधरोपण के विशेष अभियान भी चला रहा है। वन एवं वन्य जीव विभाग ने इस वर्ष बारिश के महीने में व्यापक पौधरोपण के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिसके लिए पौधों की सैपलिंग्स के साथ पार्कों व ग्राम पंचायतों की भूमि में अग्रिम मृदा कार्य कराया जा चुका है। साथ ही जन जागरूकता और भागीदारी के लिए स्थानीय समुदायों, स्कूलों, और स्वयंसेवी संगठनों को भी शामिल किया जा रहा है।

Khabri Adda

Khabri Adda Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2019. The proud journey since 3 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2019.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button