नगर निगम के सभी जोनल कार्यालय खुले रहेंगे
टैक्स निस्तारण के लिए विभिन्न वार्डों में लगेंगे विशेष कैंप

लखनऊ। नगर निगम लखनऊ ने नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रविवार को अपने सभी जोनल कार्यालय खोलने का निर्णय लिया है। इस दौरान नागरिक अपने टैक्स संबंधी समस्याओं का निस्तारण करा सकेंगे और हाउस टैक्स का भुगतान भी कर सकेंगे।
हाउस टैक्स निस्तारण के लिए विशेष कैंप
चीफ टैक्सेशन ऑफिसर अशोक सिंह ने बताया कि सभी जोन में हाउस टैक्स से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे। इन कैंपों में नागरिक अपनी संपत्ति कर से संबंधित शिकायतों का निस्तारण करवा सकते हैं और बकाया टैक्स का भुगतान कर सकते हैं। नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस सुविधा का लाभ उठाएं और बिना किसी अंतिम समय की भीड़भाड़ के अपने टैक्स का भुगतान समय से करें।
टैक्स भुगतान की सुविधा जोनल कार्यालयों में भी उपलब्ध
अशोक सिंह ने बताया कि जिन नागरिकों को हाउस टैक्स जमा करने में किसी भी प्रकार की समस्या आ रही है,वे अपने नजदीकी जोनल कार्यालय में जाकर टैक्स जमा कर सकते हैं। विशेष रूप से रविवार को जोनल कार्यालय खोले जाने का उद्देश्य नागरिकों को अतिरिक्त सुविधा प्रदान करना है ताकि वे अपने कार्यदिवस की व्यस्तता से प्रभावित हुए बिना टैक्स का भुगतान कर सकें।
नियमित टैक्स भुगतान पर छूट का लाभ
नगर निगम प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि जो नागरिक समय पर हाउस टैक्स का भुगतान करते हैं, उन्हें विभिन्न प्रकार की छूट और लाभ दिए जाएंगे। नगर निगम ने यह भी चेतावनी दी है कि समय पर टैक्स न भरने वाले संपत्ति धारकों पर सख्त कार्रवाई की जा सकती है। इसके साथ ही 31 मार्च के बाद टैक्स जमा करने पर उनपर 12 प्रतिशत की दर से ब्याज भी लगाया जाएगा।
नगर निगम की अपील
नगर निगम लखनऊ ने शहरवासियों से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं और अपने टैक्स से संबंधित कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करें। इससे न केवल उन्हें अतिरिक्त सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि नगर निगम को शहर के विकास कार्यों के लिए अधिक संसाधन उपलब्ध होंगे।
इन जोन में लगाए जाएंगे कैंप
जोन का नाम वार्ड का नाम कैम्प स्थल
जोन-1
नजरबाग-यदुनाथ सान्याल मॉडल हाउस
मशकगंज-वजीरगंज हाता दुर्गा प्रसाद
महात्मा गांधी-विक्रमादित्य बरफखाना
रानी लक्ष्मी बाई मुमताज मार्केट
जोन-2
राजाजीपुरम मा. पार्षद कार्यालय, अंडरपास के पास
मालवीय नगर जलकल कार्यालय, संकट मोचन मंदिर, मोतीझील
जोन-3
कदम रसूल मिलन पैलेस सीतापुर रोड मदेहगंज थाने के बगल में
मन कामेश्वर मंदिर सामुदायिक केन्द्र मुकारिम नगर
अयोध्यादास प्रथम मानसू मार्केट बड़ी पकरिया
अयोध्यादास द्वितीय मानसू मार्केट बड़ी पकरिया
फैजुल्लागंज चतुर्थ भार्गव ऑफिस
जोन-4
खरगपुर सरसवां सेंट्रल पार्क सेक्टर-4 गोमती नगर विस्तार
खरगपुर सरसवां सेक्टर-4, होटल चेयर इन पार्क के सामने गोमती नगर विस्तार
खरगपुर सरसवां सामर्थ्य अपार्टमेंट, गोमती नगर विस्तार
खरगपुर सरसवां एलेसे कार्यालय गोमती नगर विस्तार
भरवारा मल्हौर पारसग्रीन अपार्टमेंट
भरवारा मल्हौर न्यू नंदी विहार कालोनी
जोन-5
सरोजनी नगर प्रथम विष्णुलोक कालोनी
सरोजनी नगर द्वितीय विष्णुलोक कालोनी
गुरूनानक नगर विष्णुलोक कालोनी
चित्रगुप्त नगर मा0 पार्षद कार्यालय चित्रगुप्त नगर
गीतापल्ली मा0 पार्षद कार्यालय चित्रगुप्त नगर
रामजीलाल सरदार पटेल नगर मा0 पार्षद कार्यालय चित्रगुप्त नगर
जोन-6
मा. लालजी टण्डन महिपतमऊ गैस गोदाम
दौलतगंज अहमदगंज चौराहा
भवानीगंज डॉ. अल्वी क्लीनिक
बालागंज झण्डेवाला चौराहा
आलमनगर जलालपुर फाटक सिंह टेण्ट हाउस
मा. कल्याण सिंह सदरौना
हैदरगंज द्वितीय इण्डिया हास्पिटल भपटामऊ
जोन-7
इन्दिरा नगर अरविन्दो पार्क
इस्माईलगंज प्रथम अरविन्दो पार्क
शहीद भगत सिंह द्वितीय ए.डी.आर. होम्स
इस्माईलगंज द्वितीय दयाल फार्म हनुमान मन्दिर देवा रोड
लाल बहादुर शास्त्री प्रथम पंचायत भवन नियर मा. पार्षद कार्यालय
जोन-8
श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई मंदाकिनी इन्क्लेव
श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई गोवर्धन इन्क्लेव(गेट)
राजा बिजली पासी द्वितीय सैनिक हाउसिंग सोसाइटी
इब्राहिमपुर द्वितीय सेक्टर-1