उत्तर प्रदेशलखनऊ

सूचना निदेशक के जन्मदिन पर दिखी सेवा और इंसानियत की अनूठी मिसाल

राज्य मुख्यालय मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन ने मेडिकल कॉलेज और लोहिया अस्पताल में करीब 500 जरूरतमंदों को कराया भोजन, बांटे फल

  • विशाल सिंह के जन्मदिन पर अस्पतालों में गूंजा मानवता का संदेश
  • विभिन्न अस्पतालों में एक सप्ताह तक जारी रहेगा मानव सेवा का सिलसिला

लखनऊ। जन्मदिन का असली उत्सव केक काटने और खुशियां मनाने में नहीं, बल्कि किसी जरूरतमंद के चेहरे पर मुस्कान लाने और किसी भूखे को भोजन कराने में है। इसी इंसानी जज्बे और सेवा भावना की एक खूबसूरत मिसाल उस समय देखने को मिली, जब सूचना निदेशक विशाल सिंह के जन्मदिन के अवसर पर राज्य मुख्यालय मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन के अध्यक्ष क़तील शेख और संरक्षक अब्दुल वहीद द्वारा मेडिकल कॉलेज और डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में मरीजों एवं उनके तीमारदारों के लिए भोजन वितरण और फल वितरण का विशेष आयोजन किया गया।

इस पुनीत पहल के तहत करीब 500 जरूरतमंद लोगों को भरपेट भोजन कराया गया और फल वितरित किए गए। अस्पताल परिसर में भोजन पाकर मरीजों और उनके परिजनों के चेहरों पर संतोष और खुशी दिखाई दी। अपनों के इलाज की चिंता और अस्पताल की परेशानियों के बीच भोजन के रूप में मिली यह मदद उनके लिए किसी बड़ी राहत से कम नहीं थी।

इस अवसर पर भावुक हुए तीमारदारों ने सूचना निदेशक विशाल सिंह के दीर्घायु होने, उत्तम स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना करते हुए दिल से दुआएं दीं। उनके लिए यह सिर्फ भोजन नहीं, बल्कि मुश्किल वक्त में मिला अपनापन और इंसानियत का एहसास था।

विशाल सिंह के जन्मदिन को जरूरतमंदों की सेवा के रूप में यादगार बनाने के उद्देश्य से एसोसिएशन ने संकल्प लिया है कि अस्पतालों में मरीजों और उनके तीमारदारों को एक सप्ताह तक लगातार भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।

एसोसिएशन के संरक्षक अब्दुल वहीद ने भावुक अंदाज में कहा, “जन्मदिन पर किसी को उपहार देना अच्छी बात है, लेकिन अगर किसी जरूरतमंद के चेहरे पर मुस्कान आ जाए, किसी भूखे को भरपेट भोजन मिल जाए और किसी परेशान परिवार को यह महसूस हो कि इस मुश्किल घड़ी में भी कोई उनके साथ खड़ा है, तो इससे बड़ा उपहार कोई नहीं हो सकता। हमारी दिली दुआ है कि विशाल सिंह जी हमेशा स्वस्थ, प्रसन्न और दीर्घायु रहें। उनके जीवन में खुशियां बनी रहें और उनके माध्यम से समाजसेवा के ऐसे कार्य निरंतर होते रहें।”

एसोसिएशन के अध्यक्ष कतील शेख ने भावुक शब्दों में कहा, “अस्पताल वह जगह है, जहां इंसान सबसे ज्यादा बेबस और जरूरतमंद महसूस करता है। कोई अपने परिवार के सदस्य की जिंदगी बचाने की उम्मीद लेकर आता है, तो कोई दिन-रात इलाज के इंतजार में भूख-प्यास तक भूल जाता है। ऐसे लोगों तक भोजन पहुंचाना हमारे लिए केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि दिल से निभाया जाने वाला फर्ज है।”

उन्होंने आगे कहा, विशाल सिंह जी के जन्मदिन पर हमारी ओर से इससे बेहतर शुभकामना और कोई नहीं हो सकती। हम ईश्वर से उनके स्वस्थ, सुखी और दीर्घायु जीवन की कामना करते हैं।”

इस पूरे सेवा अभियान को सफल बनाने में विजय श्री फाउंडेशन प्रसादम के अध्यक्ष एवं फूडमैन विशाल सिंह का विशेष सहयोग रहा। आयोजन से जुड़े लोगों ने उनके प्रति आभार व्यक्त किया।

सूचना निदेशक विशाल सिंह के जन्मदिन पर शुरू हुई यह सेवा मुहिम इसी भावना का प्रतीक बनी कि जन्मदिन तभी सार्थक है, जब उसकी खुशियां दूसरों के जीवन में भी रोशनी और राहत लेकर आएं।

खबरी अड्डा

Khabri Adda Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2019. The proud journey since 3 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2019.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button