उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 14 IAS और 34 PCS अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक स्तर पर एक बार फिर बड़ा फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार ने 14 आईएएस और 34 पीसीएस अधिकारियों का तबादला किया है। तबादले के बाद अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। स्थानांतरित अधिकारियों की सूची भी जारी कर दी गई है।

इन 14 IAS अधिकारियों का हुआ तबादला

सरकार की ओर से जिन आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है, उनमें सुमित राजेश महाजन, डॉक्टर सुनील कुमार वर्मा, राहुल सिंह, अभिषेक कुमार, योगानन्द पांडे, साहब सिंह, डॉक्टर विश्राम, देवेंद्र कुमार सिंह कुशवाहा, आनंद कुमार शुक्ला, वैभव मिश्रा, अशोक कुमार कनौजिया, अरुण कुमार, प्रदीप कुमार यादव और नेहा शर्मा शामिल हैं।

34 PCS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

तबादला सूची में जंग बहादुर यादव, विश्वभूषण मिश्रा, संजय कुमार पांडेय, अमित कुमार-2, मंगलेश दुबे, विनीत उपाध्याय, राम शंकर, दिग्विजय प्रताप सिंह, संगम लाल, योगेंद्र सिंह, बरखा सिंह, पंकज प्रकाश राठौड़, दीपक कुमार पाल, रेणु, अजय आनंद वर्मा, रेणु मिश्रा, प्रदीप कुमार सिंह, दिव्या सिकरवार, प्रद्युम्न कुमार, वंदना त्रिवेदी, अरुण कुमार, मानवेंद्र सिंह, राजीव कुमार राय, अजय नारायण सिंह, प्रशांत कुमार, प्रियंका सिंह, अभय कुमार पांडेय, सुखलाल प्रसाद वर्मा, शत्रुघ्न पाठक, देवेंद्र प्रताप सिंह-2, विजेता, शुभी गुप्ता, अशोक कुमार और शुभेन्दु शेखर सिंह के नाम शामिल हैं।

11 सितंबर को भी हुआ था बड़ा प्रशासनिक बदलाव

इससे पहले 11 सितंबर 2026 को भी उत्तर प्रदेश में अधिकारियों के तबादले किए गए थे। उस दौरान 5 आईएएस और 6 पीसीएस अधिकारियों का स्थानांतरण हुआ था। साथ ही दो जिलों के जिलाधिकारी भी बदले गए थे।

तबादले के तहत जालौन के जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय को बहराइच का जिलाधिकारी बनाया गया था। वहीं, विशेष सचिव, आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग और यूपीडेस्को के प्रबंध निदेशक समीर को जालौन का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया था।

LDA और भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में भी बदली जिम्मेदारी

11 सितंबर के तबादलों में भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय के कुलसचिव और संस्कृति निदेशालय के अपर निदेशक सुशील प्रताप सिंह को लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) का सचिव बनाया गया था।

वहीं, लखनऊ विकास प्राधिकरण के संयुक्त सचिव अतुल कुमार को भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय का कुलसचिव और संस्कृति निदेशालय का अपर निदेशक नियुक्त किया गया था।

पहले भी हो चुके हैं बड़े तबादले

उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने और अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां देने के लिए समय-समय पर तबादले किए जाते रहे हैं। इससे पहले 4 अगस्त 2026 को भी राज्य में 13 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया था।

खबरी अड्डा

Khabri Adda Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2019. The proud journey since 3 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2019.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button