उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

अब उत्तर प्रदेश से माफिया, कर्फ्यू गायब और दंगे बंद… बोले सीएम योगी- कब्जा करने वालों की कमर कर दी सीधी

लखनऊ/गोरखपुर: जीरो टॉलरेंस, केवल एक भाषा ही नहीं बल्कि भाव भी है, जिसे जमीनी धरातल पर सख्ती के साथ उतारा गया। इसका परिणाम है उत्तर प्रदेश आज कानून-व्यवस्था और सुरक्षा की दृष्टि से देश के अंदर एक मॉडल स्टेट के रूप में अपनी स्थापित करने में सफल हुआ है। अब प्रदेश से माफिया गायब हैं। कर्फ्यू गायब, दंगे बंद, अराजकता बंद है। उपद्रव का प्रदेश अब उत्सव का प्रदेश बन गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) के 36वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए उक्त प्रतिक्रिया दी। सीएम योगी ने कहा कि सुरक्षा का माहौल कैसा होना चाहिए, अपराधियों और माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई कैसे होनी चाहिए, इसके लिए लोग उत्तर प्रदेश का उदाहरण देते हैं।

उन्होंने कहा कि यूपी में सुरक्षा का बेहतर वातावरण बना। अन्नदाता किसानों के साथ सीधे संवाद हुआ। जमीन का उन्हें अच्छा मुआवजा देना प्रारंभ हुआ। सरकार का स्पष्ट मानना है कि किसी भी अन्नदाता किसान के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए। उससे बात की जानी चाहिए। किसी भी गरीब को उजाड़ा नहीं जाना चाहिए, यही सरकार का संकल्प भी है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश के अंदर लाखों युवाओं को उनके गृहक्षेत्र में ही नौकरी और रोजगार देने के लिए प्रदेश सरकार ने बड़े पैमाने पर कार्य प्रारंभ किए हैं। इसके लिए सरकार ने काफी प्रयास किए। सुरक्षा का ऐसा बेहतर वातावरण बनाया जहां गुंडागर्दी नहीं चलती। गुंडा टैक्स, माफियाराज, मनमानापन नहीं चलता। बल्कि अपराध और अपराधियों के प्रति तथा भ्रष्टाचार व भ्रष्टाचारियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाती है, उसी के अनुरूप कार्रवाई की जाती है।

समारोह में मुख्यमंत्री ने गीडा के विभिन्न सेक्टरों में इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के लिए 408 करोड़ रुपये के 114 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। 6139 करोड़ रुपये के प्रस्तावित निवेश के लिए आवंटित 115 भूखंडों में से पांच निवेशकों को अपने हाथों से आवंटन प्रमाण पत्र सौंपा। गीडा स्थित नाइलिट कैम्पस से कौशल विकास का प्रशिक्षण लेने वाले युवाओं को सर्टिफिकेट वितरित किए।

लखनऊ में 34 करोड़ रुपये से बनेगी फ्लैटेड फैक्ट्री

समारोह के दौरान सीएम ने गीडा में आयोजित तीन दिवसीय यूपी स्टेट ट्रेड शो का भी उद्घाटन किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने लखनऊ में 34 करोड़ रुपये से बनने वाली फ्लैटेड फैक्ट्री और गोरखपुर में 3.91 करोड़ रुपये की लागत वाली ओडीओपी पैकेजिंग सीएफसी का शिलान्यास किया और उद्यमियों को इंसेंटिव और ऋण धनराशि का वितरण किया।

दिसंबर में 5 लाख करोड़ रु. का निवेश जमीन पर

सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के अंदर डबल इंजन की सरकार आने के बाद 45 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए। 15 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव जमीनी धरातल पर उतारे जा चुके हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पांच लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव इसी दिसंबर महीने में हम जमीनी धरातल पर उतारेंगे। उन्होंने कहा कि इन प्रयासों से लाखों नौजवानों को रोजगार अपने ही जिले में मिलेगा।

प्रॉपर्टी कब्जा करने वालों की कमर कर दी सीधी

सीएम योगी ने कहा कि सपा और कांग्रेस की सरकारों में प्रॉपर्टी पर कब्जा करने वाले जो थे, उनकी कमर हमने सीधी कर दी है। और, इतनी कुटाई उनकी हुई है कि अब उनके ऊपर हम लोग फैक्ट्री का निर्माण कर रहे हैं।

धर्मध्वजा आरोहण के बाद ही भारत बना तीसरी अर्थव्यवस्था

सीएम योगी ने कहा कि धर्मध्वजा आरोहित कर प्रधानमंत्री अयोध्या से लौटे और दो दिन बाद ही समाचार आया कि भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया। उन्होंने कहा कि यह नया भारत अब विकसित भारत बनने के संकल्प की ओर तेजी से आगे बढ़ चुका है। जब भारत आगे बढ़ेगा तो उत्तर प्रदेश पीछे नहीं रह सकता।

खबरी अड्डा

Khabri Adda Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2019. The proud journey since 3 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2019.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button