देशबड़ी खबर

इंडिगो की रद्द होती उड़ानों के बीच डीजीसीए का बड़ा फैसला, पायलट ड्यूटी नियमों में दी राहत

नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने शुक्रवार को कुछ पायलट ड्यूटी नियमों में तत्काल प्रभाव से राहत का ऐलान किया है।

डीजीसीए की ओर से यह ऐलान ऐसे समय पर किया गया है, जब देश में बड़े स्तर पर इंडिगो की फ्लाइट्स रद्द हो रही हैं और इससे एयरपोर्ट्स पर अव्यवस्था बढ़ रही है।

विमान नियामक ने इस बढ़ते संकट को नियंत्रित करने के लिए अब अपने ताजा नोटिफिकेशन में उस नियम में छूट देने की घोषणा की है, जिसमें एयरलाइनों को पायलट के साप्ताहिक आराम के साथ छुट्टी को जोड़ने से रोक दिया गया था।

इससे पहले डीजीसीए ने अपने आदेश में कहा था कि साप्ताहिक आराम को छुट्टी के साथ प्रतिस्थापित नहीं किया जा सकता है।

नए नोटिफिकेशन में डीजीसीए ने कहा कि मौजूदा समय में कई एयरलाइन के परिचालन में आ रही परेशानियों एवं समस्याओं के देखते हुए और ऑपरेशंस में निरंतरता और स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए इस प्रावधान के रिव्यू को जरूरी समझा गया है।

नियामक ने आगे कहा, “एयरलाइनों को पायलट के साप्ताहिक आराम के साथ छुट्टी को जोड़ने से रोकने के आदेश को तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाता है।”

इंडिगो की करीब 500 फ्लाइट्स रद्द होने से हुई दिक्कत का मामला शुक्रवार को संसद में भी गूंजा, जिसमें विपक्षी सदस्यों ने एयरलाइन पर “मोनोपॉलिस्टिक प्रैक्टिस” और “सरकार पर रेगुलेटरी लापरवाही” का आरोप लगाया।

इससे पहले दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि एयरपोर्ट से इंडिगो की सभी घरेलू उड़ानें आज मध्यरात्रि तक रद्द हैं।

स्टाफ की कमी के कारण इंडिगो की अकेले नवंबर में 1,232 उड़ानें रद्द हुई थी।

एयरपोर्ट पर यात्रियों को परेशानी से बचाने के लिए इंडिगो ने भी यात्रियों को घर से निकलने से पहले फ्लाइट का स्टेटस देखने की सलाह दी है।

सरकार ने कहा कि वह इंडिगो की ऑपरेशनल रिकवरी और यात्री सपोर्ट कदमों को मॉनिटर कर रही है, जब तक स्थिरता वापस नहीं आ जाती।

खबरी अड्डा

Khabri Adda Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2019. The proud journey since 3 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2019.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button