देशबड़ी खबर

Bihar Election Result 2025 Live: बिहार की सियासी जंग… खुले EVM, कौन है सीएम फेस …

पटना। बिहार के 243 विधानसभा क्षेत्रों में जनता ने जो हुक्म सुनाया, उसकी गूंज आज सुबह 8 बजे से पूरे राज्य में सुनाई देने लगी है। कड़ी सुरक्षा की चौखट में 38 जिलों के 46 मतगणना केंद्रों पर मतपत्रों की गिनती शुरू हो चुकी है। पहले पोस्टल बैलेट, फिर 8:30 बजे से ईवीएम – हर राउंड के साथ सियासी धड़कनें तेज होती जा रही हैं।

इस बार कुल 2616 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें नीतीश कैबिनेट के दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा से लेकर 27 मंत्री, तेजस्वी-तेजप्रताप यादव भाई, रामकृपाल यादव, जीतन राम मांझी की बहू-समधन, उपेन्द्र कुशवाहा की पत्नी स्नेहलता, खेसारी लाल यादव, मैथिली ठाकुर, श्रेयसी सिंह, पुष्पम प्रिया चौधरी, आनंद मिश्रा, शिवदीप लांडे जैसे चमकते नाम तक – सबकी सांसें अटकी हुई हैं।

सबसे ज्यादा नजर सहरसा पर, जहाँ तीन मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। पूर्वी चंपारण, पूर्णिया, सीवान, वैशाली, भागलपुर और गया में दो-दो केंद्र हैं, बाकी 31 जिलों में एक-एक। 4,372 टेबल, 18,000 से ज्यादा एजेंट, 243 रिटर्निंग ऑफिसर और उतने ही माइक्रो ऑब्जर्वर – हर कदम पर पारदर्शिता का पहरा।

आज शाम तक साफ हो जाएगा – बिहार ने किसे गले लगाया और किसे विदा किया।  सियासी बिसात पर नया बादशाह कौन बनेगा?  इंतजार कीजिए… गिनती जारी है!

कौन है NDA का सीएम फेस … क्या बोले दिलीप जायसवाल

बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल का बताया कि उन्हें जनता के मैनडेट पर भरोसा है। गृह मंत्री अमित शाह ने सही कहा कि हम 160 सीटें ले कर आएंगे। वहीं, मुख्यमंत्री के मुद्दे पर दिलीप जायसवाल ने कहा कि हमने ये चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ा है और उनके नेतृत्व में हम आगे बढ़ रहे हैं।

बिहार चुनाव: 9 बजे का बड़ा अपडेट – NDA की आंधी, महागठबंधन पीछे!

सुबह 9 बजे तक आए ताज़ा रुझानों ने सियासी तस्वीर को लगभग साफ़ कर दिया है।NDA (नीतीश + भाजपा + सहयोगी): 122 सीटों पर मज़बूत बढ़त  महागठबंधन (राजद + कांग्रेस + वाम): 73 सीटों पर आगे , बाकी सीटें अन्य के खाते में जाती दिख रही हैं।

हाई-प्रोफ़ाइल सीटों पर नज़र:राघोपुर से तेजस्वी प्रसाद यादव अभी भी आगे बने हुए हैं, लेकिन मुजफ्फरपुर की सकरा विधानसभा में JDU ने करीब 1,000 वोटों की बढ़त बना ली है।

महुआ और राघोपुर पर लालू परिवार की मजबूत पकड़!

महुआ: तेज प्रताप यादव ने शुरुआती राउंड से ही शानदार बढ़त बना ली है।
राघोपुर: छोटे भाई तेजस्वी प्रसाद यादव भी अपनी पारंपरिक सीट पर आराम से आगे चल रहे हैं। यादव ब्रदर्स की यह जोड़ी अभी तक किसी को मौका नहीं दे रही!

तेजस्वी सरकार की राह पर बिहार?

राजद नेता का जोरदार दावा मतगणना शुरू होने से ठीक पहले राजद के वरिष्ठ नेता विश्वनाथ कुमार सिंह ने आत्मविश्वास भरी भविष्यवाणी की: “हर तरफ से समर्थन की लहर है। बिहार में बदलाव का मूड साफ दिख रहा है – इस बार तेजस्वी प्रसाद यादव की सरकार बनना तय है!” राजद खेमे में जश्न का माहौल शुरू!

छपरा से खेसारी लाल यादव पीछे

पोस्टल बैलेट के शुरुआती रुझानों के तहत छपरा से छोटी कुमारी आगे और खेसारी लाल यादव पीछे चल रहे हैं।

Khabri Adda

Khabri Adda Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2019. The proud journey since 3 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2019.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button