देशबड़ी खबर

पीएम मोदी ने किया सेमीकॉन इंडिया का उद्घाटन, कहा- सप्लाई चेन की मजबूती के लिए हुए कई रिफॉर्म

पीएम मोदी ने नई दिल्ली के यशोभूमि में चल रहे सेमीकॉन इंडिया 2026 का उद्घाटन कर दिया है। 17 से 19 सितंबर तक चलने वाले इस ग्लोबल इवेंट में 52 देशों की सैकड़ों कंपनियां और स्टार्टअप शामिल हुए। इस इवेंट में हजारों विजिटर्स के साथ-साथ 400 से ज्यादा एग्जीक्यूटिव्स और स्पीकर्स भी शामिल हुए हैं। इस साल आयोजित होने वाले तीन दिवसीय सेमीकॉन इंडिया 2026 का थीम ‘Silicon to Systems: Building the Ecosystem’ रखा गया है। इसका मतलब सिलिकॉन इकोसिस्टम को डेवलप करना है।

भारत पर बढ़ रहा दुनिया का भरोसा

पीएम मोदी ने सेमीकॉन इंडिया 2026 के उद्घाटन संबोधन की शुरुआत में विश्वकर्मा जंयती की शुभकामना दी। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति में विश्वकर्मा को सृजन और निर्माण के देवता के तौर पर पूजा जाता है। विकसित भारत के लक्ष्य के लिए हर देशवासी जुटा है। पिछले 15 दिनों में जो कुछ हुआ है वह भारत के विकसित बनने की दिशा और दशा तय करने का काम किया है।

उन्होंने कहा कि 10 दिन पहले मुंबई में ग्लोबल फेस्ट हुआ, जिसमें एजेंटिक एआई और क्वांटम टेक्नोलॉजी पर चर्चा हुई। भारत में 3,000 किलोमीटर का डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पूरी तरह ऑपरेट हो गया है। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि एक तरफ जहां भारत की इकोनॉमी बढ़ रही है, वहीं दुनिया का भरोसा भी भारत पर बढ़ रहा है। तीन दिन पहले ही BRICS समिट समाप्त हुआ है, जिसमें नई दिल्ली डिक्लयरेशन पर हस्ताक्षर किया गया है।

PM Modi

5 साल में पॉलिसी से मैन्युफैक्चरिंग पर हुए शिफ्ट

सेमीकॉन इंडिया का पहला एडिशन 2021 में आयोजित किया गया था, तब से सरकार इसे हर वर्ष इसे आयोजित कर रही है। पहले एडिशन में पॉलिसी पर बात हुई थी। इसके बाद के एडिशन में प्रोजेक्ट और फाइल पर साइन से लेकर शिलान्यास पर चर्चा हुई। पिछले साल हमने सेमीकॉन इंडिया में पायलट प्रोजेक्ट और सैंपल पर बात की थी। इस साल हमारा फोकस कमर्शियल चिप मैन्युफैक्चरिंग पर शिफ्ट हुआ है।

पीएम मोदी ने गुजरात के सूरत की चिप मैन्युफैक्चरिंग यूनिट ‘सूची सेमीकॉन’ और पंजाब के मोहाली के ‘CDIL’ को भी बधाई दी है। साथ ही भारत के सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम को मजबूत करने वाले इंडस्ट्री लीडर्स और स्टेक होल्डर्स को भी सेमीकॉन के मंच से बढ़ाई दी है।

भारत ने अपने सेमीकंटक्टर मिशन का दूसरा फेज शुरू कर दिया है। हमारे पहले फेज का साइज 8 बिलियन डॉलर तक का था। दूसरे फेज का साइज सरकार ने 13.5 बिलियन डॉलर तय किया है। भारतीय डिजाइन कंपनियां और स्टार्टअप के साथ दुनिया की कंपनियां भी अब साझेदारी कर सकती है। पॉलिसीज से लेकर फ्रेमवर्क तक प्रोजेक्ट की सफलता के लिए जो भी कदम उठानी चाहिए, सरकार उठा रही है।

सप्लाई चेन की मजबूती पर फोकस

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि सप्लाई चेन की मजबूती के लिए भारत में कई तरह के रिफॉर्म किए गए हैं। कैमिकल और मटेरियल के लिए ग्लोबल कंपनियों को भारत में पूरा इकोसिस्टम तैयार है। इसके लिए डिमांड पाइपलाइन भी तैयार है। पहले फेज में 12 प्रोजक्ट्स को अप्रूवल मिल चुका है। अगले फेज में और भी प्रोजेक्ट्स को अप्रूवल मिलेगा। भारत में इंजीनियरिंग टैलेंट का बहुत बड़ा टैलेंट पूल है। यहां हजारों इंजीनियरिंग कॉलेज है। भारत हर साल लाखों इंजीनियर्स पैदा कर रहा है।

पीएम मोदी ने कहा कि आगे बढ़ती हुई सेमीकंडक्टर यूनिट्स की कुछ चुनौतियां भी हैं। सालों से लोग ट्रांजिस्टर्स की बात कर रहे हैं। जैसे-जैसे ट्रांजिस्टर्स की साइज छोटी होती जा रही है, टेक्नोलॉजी उतनी ही तेज हो रही है। पिछले दो साल में सेमीकंडक्टर मार्केट की ग्रोथ 20 प्रतिशत से भी ज्यादा रहा है। दुनियाभर की कंपनियां एआई पर फोकस कर रही हैं। कंपनियों को मेमोरी और प्रोसेसर के इंटिग्रेशन में होने वाली समस्या पर ध्यान देना है।

Semicon India

पावर इंफ्रास्ट्रक्चर भी हो रहा डेवलप

इसके अलावा पीएम मोदी ने एनर्जी सिक्योरिटी की भी बाद की है। एआई के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले लाखों माइक्रोप्रोसेसर की जरूरत होती। जैसे-जैसे एआई की डिमांड बढ़ती है, प्रोसेसर को बिजली की और ज्यादा जरूरत है। इसके लिए भारत पावर सेक्टर में भी बड़ा निवेश कर रहा है। पिछले कुछ साल में भारत में सोलर पावर कैपेसिटी 2 गीगावॉट से बढ़कर 160 गीगावॉट से भी ज्यादा तक पहुंच गया है। हम न्यूक्लियर पावर प्रोजेक्ट पर भी बड़े पैमाने पर काम कर रहे हैं। पावर ट्रांसमिशन पर भी काम किया जा रहा है। पावर सेक्टर में भी यह निवेश पूरे इकोसिस्टम को मजबूत करने का काम करेगा।

दो नए कमर्शियल चिप मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का उद्घाटन

इस इवेंट में पीएम मोदी ने सूरत के ‘सूची सेमीकॉन’ और पंजाब के ‘CDIL’ दो नए कमर्शियल चिप मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स का उद्घाटन किया है। ये दोनों चिप मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स खास तौर पर EV और अप्लयांसेज के लिए चिप बनाएंगे। दो नए कमर्शियल चिप मैन्युफैक्चरिंग यूनिट के उद्घाटन के बाद अब भारत में 5 कमर्शियल चिप मैन्युफैक्चरिंग कंपनियां हो गई है। सरकार के सेमीकंडक्टर मिशन की वजह से भारत दुनिया के ग्लोबल सेमीकंडक्टर हब बनने की दिशा में प्रशस्त है।

6 पिलर पर टिका है सेमीकॉन 2.0

इस इवेंट में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और जितिन प्रसाद भी शामिल हुए थे। अश्विणी वैष्णव ने अपने संबोधन में कहा कि सेमीकॉन 2.0 मुख्यत: 6 पिलर्स पर टिके हैं, जिनमें चिप, मशीनरी, डिस्प्ले और मेमोरी कंपोनेंट, एडवांस पैकेजिंग यूनिट, रिसर्च और डेवलपमेंट के साथ-साथ टैलेंट शामिल हैं। ये 6 पिलर्स मिलकर पूरे सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम को तैयार किया जाएगा।

PM Modi

सरकार ने उड़ीसा में एडवांस 3D पैकेजिंग शुरू की है। वहीं, सेमीकॉन इंडिया 2026 में 5 बिलियन डॉलर के निवेश की भी घोषणा की गई है, जो भारत में रोजगार के बड़े अवसर पैदा करेगा। इसके लिए भारत में 1 लाख टैलेंट तैयार किया जाएगा, जो दुनियाभर के सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री के लिए वरदान साबित होगा।

सेमीकंडक्टर का इकोसिस्टम

यह भारत में इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 के लिए भी अहम है, जहां चिप के फ्रेब्रिकेशन से लेकर इसके सप्लाई चेन तक पर भारत के कंट्रोल पर फोकस किया जा रहा है। ग्लोबल सप्लाई चेन को मजबूत करने के लिए इस साल केंद्रीय कैबिनेट ने इसके लिए 1.25 लाख करोड़ रुपये की मंजूरी भी दी है। तीन दिन तक चलने वाले इस इवेंट में दुनियाभर की कंपनियां और स्टार्टअप सेमीकंडक्टर की पूरी वैल्यू चेन दिखाएंगे। सेमीकंडक्टर मटेरियल और चिप डिजाइन, फेब्रिकेशन, एडवांस पैकेजिंग तक का पूरा प्रोसेस समझाया जाएगा। आम भाषा में कहा जाए तो सेमीकंडक्टर के पूरे इकोसिस्टम को एग्जिबिट किया जाएगा।

52 देशों की 600 से अधिक कंपनियां हुईं शामिल

सेमीकॉन इंडिया 2026 के माध्यम से सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र की पूरी वैल्यू चेन को एक मंच पर लाने की कोशिश की जा रही है। इसमें भारत के अलावा दुनियाभर की कंपनियां, नीति-निर्माता, निवेशक, शोधकर्ता, स्टार्टअप, और देश के 650 से ज्यादा शिक्षण संस्थानों के हजारों बच्चे वर्चुअली इस इवेंट में शामिल हुए। आज पीएम मोदी अपना 76वां जन्मदिन भी मना रहे हैं। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सेमीकॉन इंडिया के मंच से उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।

खबरी अड्डा

Khabri Adda Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2019. The proud journey since 3 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2019.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button