दक्षिण अफ्रीका ने 64 प्रतिशत वृद्धि का पर्यटन लक्ष्य रखा

मुंबई। दक्षिण अफ्रीका पर्यटन बोर्ड ने वार्षिक रोड शो के साथ भारतीय बाजार में लंबी अवधि के निवेश और रुचि का प्रदर्शन करते हुए वर्ष 2022 में भारतीय आगंतुकों की संख्या में सालाना 64 प्रतिशत वृद्धि हासिल करने का लक्ष्य रखा है। दक्षिण अफ्रीका पर्यटन में एमईआईएसईए की हब प्रमुख नेलिस्वा नकानी ने गुरुवार को यहां कहा कि दक्षिण अफ्रीका में आने वाले कुल भारतीय आगंतुकों में से 48 प्रतिशत लोग मुंबई से यात्रा करते हैं और यह शहर भारत में दक्षिण अफ्रीका पर्यटन के लिए प्रमुख स्रोत बाजार है। मुंबई भारत का आर्थिक केन्द्र होने के कारण 45 प्रतिशत लोग व्यापार के लिए यात्रा करते हैं।
उन्होंने कहा कि मई, जून और अक्टूबर की छुट्टियों की अवधि मुंबईकरों के बीच उनकी दक्षिण अफ्रीका यात्राओं के लिए पसंदीदा समय है। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द भारत में ई-वीजा की शुरुआत करेंगे। इसके साथ ही भारतीय बाजार के लिए रियायती किराये पर एयरलाइनों के साथ जुड़कर हम यात्रा की लागत को उल्लेखनीय रूप से कम करना चाहते हैं।