उत्तर प्रदेशलखनऊ

लखनऊ की तरह कूड़ा निस्तारण करेगा BMC, बॉम्बे हाईकोर्ट की मॉनिटरिंग कमेटी ने पीसीटीएस और एफसीटीएस को सराहा

बॉम्बे हाईकोर्ट द्वारा गठित मॉनिटरिंग कमेटी ने दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन शुक्रवार को भैसौरा स्थित नगर निगम के फिक्स्ड कॉम्पेक्टर ट्रांसफर स्टेशन (एफसीटीएस) और शिवरी कूड़ा निस्तारण प्लांट का निरीक्षण किया। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम का अध्ययन करके प्रबंधन की प्रक्रिया जानी।

मॉनिटरिंग कमेटी ने अपर नगर आयुक्त डॉ. अरविंद कुमार राव, पर्यावरण अभियंता संजीव प्रधान तथा एसएफआई जितेंद्र वर्मा के साथ सबसे पहले भैसौरा स्थित एफसीटीएस का निरीक्षण किया। नगर निगम लखनऊ की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए कहा कि आबादी वाले क्षेत्र में पीसीटीएस और एफसीटीएस की स्थापना के बावजूद किसी प्रकार की दुर्गंध न होना एक सराहनीय पहल है। इसे एक नवाचार बताते हुए बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) में भी इस मॉडल को अपनाने पर विचार करेंगे।

मॉनिटरिंग कमेटी ने शिवरी कूड़ा निस्तारण प्लांट का अवलोकन किया। यहां कमेटी के सदस्यों ने फ्रेश वेस्ट और लेगेसी वेस्ट की रीसाइक्लिंग प्रक्रिया को विस्तार से समझा। साथ ही दुर्गंध रोकने के लिए किए जा रहे छिड़काव कार्य की भी सराहना की। कमेटी ने नगर निगम द्वारा नारियल के खोल से तैयार की जा रही रस्सी और गमलों, जैविक खाद निर्माण तथा अन्य नवाचारों की भी प्रशंसा की।

मॉनिटरिंग कमेटी में ये अधिकारी शामिल

मॉनिटरिंग कमेटी में चेयरमैन, मॉनिटरिंग कमेटी (कंजूर) एवं आईएएस (सेवानिवृत्त) उमाकांत डांगट, अतिरिक्त नगर आयुक्त (आईएएस), बृहन्मुंबई महानगरपालिका डॉ. विपिन शर्मा, सीनियर रीजनल ऑफिसर, महाराष्ट्र पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड सुजीत धोलम, सीनियर प्रिंसिपल साइंटिस्ट, वेस्ट मैनेजमेंट वर्टिकल, सीएसआईआर-नीरी डॉ. गणेश काले, प्रोफेसर आईआईटी बॉम्बे डॉ. अनुराग गर्ग, याचिकाकर्ताओं के प्रतिनिधि राजकुमार शर्मा तथा डिप्टी म्युनिसिपल कमिश्नर (एसडब्ल्यूएम) बीएमसी किरण दिघावकर शामिल रहे।

इसके अलावा संयुक्त सचिव, शहरी विकास विभाग, महाराष्ट्र शासन विद्या हम्पय्या, चीफ इंजीनियर (एसडब्ल्यूएम) प्रोजेक्ट बीएमसी प्राचीती देसाई, डिप्टी चीफ इंजीनियर (एसडब्ल्यूएम) प्रोजेक्ट अजय पाटिल, एक्जीक्यूटिव इंजीनियर (एसडब्ल्यूएम) प्रोजेक्ट कंजूर अवधूत पुजारी, असिस्टेंट इंजीनियर (एसडब्ल्यूएम) प्रोजेक्ट कंजूर दीपक आहिरे तथा कंसल्टेंट संस्था केपीएमजी के प्रतिनिधि सतीश सिंह भी मौजूद रहे।

Khabri Adda

Khabri Adda Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2019. The proud journey since 3 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2019.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button