उत्तर प्रदेशलखनऊ

शराब पीने पर मां ने लगाई फटकार,जहर पीकर जान दी, सुसाइड नोट पढ़कर परिजन हुए भावुक

  • दोस्तों को फोन कर दी जानकारी  

लखनऊ। ठाकुरगंज इलाके में शराब पीकर आने पर मां ने बेटे को डांट दिया,जिसके बाद वह छत से कूदकर बाहर गया और जहर खा लिया। और दोस्तों को फोन करके इसकी जानकारी दी । घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर बेहोशी की हालत में मिला। दोस्त और परिजन उसे ट्रॉमा सेंटर ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। उसके कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें लिखा है सॉरी मम्मी पापा, अब मैं इस दुनिया में जीने के लायक नहीं। मम्मी आई लव यू। अपना और तनु का ख्याल रखना।

जानकारी के मुताबिक़ शनिवार रात ठाकुरगंज क्षेत्र के रहमतगंज में  हिमांशु शर्मा रहते थे। परिजनों ने बताया कि हिमांशु शराब पीकर घर आया था। इस पर उसकी मां रश्मि पाल ने उसे डांट दिया। मां की डांट से नाराज होकर हिमांशु शराब के नशे में घर से निकल जाने की बात करने लगा। मां ने दरवाजा बंद कर दिया। जिसके बाद वह छत पर गया और वहां से कूदकर बाहर निकल गया। इसके बाद उसने अपने दोस्तों को फोन करके कहा कि उसने जहर खा लिया है। यह सुनते ही दोस्त घबरा गए और उसे ढूंढते हुए फैजुल्लागंज पहुंचे, वहां वह बेहोश मिला।

परिजनों की मदद से उसे ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हिमांशु डिलीवरी बॉय था। परिवार में पिता अजय पाल हैं। वह प्राइवेट बस चलाते हैं। पिता करीब 10 दिनों के बाद घर लौटे थे। परिवार में मां रश्मि पाल और एक छोटी बहन तनु भी है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। हिमांशु ने आत्महत्या से पहले 4 पेज का सुसाइड नोट लिखा। उसमें लिखा- सॉरी मम्मी-पापा। अब मैं इस दुनिया में जीने के लायक नहीं हूं। मैं जानता हूं कि आप हमसे बहुत प्यार करते हैं। मैं अपने आप से आत्महत्या कर रहा हूं। इसमें मेरे किसी दोस्त का हाथ नहीं है। ना ही मेरे किसी परिवार वालों का हाथ है। मम्मी आई लव यू टू। अपना और तनु का ख्याल रखना। पापा का भी ख्याल रखना। विशाल मेरे मम्मी-पापा का ख्याल रखना। प्रियांशु तुमसे भी बोल रहे हैं। दोस्त मेरे परिवार का ध्यान रखना। हिमांशु ने आगे लिखा- मामी आपके खाते से एलआईसी की किस्त कट रही है। उसके सारे पैसे मम्मी को दे दीजिएगा। पापा आपसे मैंने झूठ बोला था चांदी की चेन विशाल के पास नहीं है। हिमांशु ने आखिर में लिखा- आई लव यू विशाल, आई लव यू प्रत्यूष, आई लव यू कारण, आई लव यू पवन, आई लव यू, सौरभ भाई ठाकुरगंज।

हिमांशु ने जान देने से पहले एक-एक करके 5 इंस्टाग्राम स्टोरी लगाई। एक स्टोरी में बैकग्राउंड में डॉयलाग चल रहा है- पता नहीं किस कलम से किस्मत लिखी है मेरी जब-जब खुश रहने की कोशिश करता हूं तब-तब एक नया गम मिलता है। दूसरी स्टोरी में बैकग्राउंड में जब हम दुनिया से जायेंगे तो लोग खुश होंगे, हैप्पी एंडिंग करके जाएंगे डॉयलाग चल रहा है। ठाकुरगंज पुलिस की ओर जारी प्रेसनोट के अनुसार, हिमांशु 23 जनवरी को उसकी मां ने किसी पारिवारिक विवाद के कारण उसे डांट-फटकार लगाई गई थी, जिससे क्षुब्ध होकर वह घर से चला गया था और फैजुल्लागंज क्षेत्र स्थित एक होटल में पिछले लगभग दो दिनों से ठहरा हुआ था।

उसने बीती रात कोई जहरीला पदार्थ खा लिया था। इसकी जानकारी होते ही परिजन और दोस्त उसे तत्काल ट्रॉमा सेंटर ले गए जहां उपचार के दौरान आज (25 जनवरी की) देर रात लगभग 03:00 बजे उसकी मृत्यु हो गई। मृतक के परिवार में उसके पिता, माता और एक छोटी बहन हैं। ट्रॉमा सेंटर स्थित पुलिस चौकी द्वारा मृतक के संबंध में पंचायतनामा की कार्रवाई पूर्ण कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया।

खबरी अड्डा

Khabri Adda Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2019. The proud journey since 3 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2019.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button