उत्तर प्रदेशलखनऊ

जीएसटी सुधारों पर बोले मुख्यमंत्री योगी: ‘दो स्लैब में सरलीकरण, आमजन और उद्योग दोनों को राहत’

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हालिया जीएसटी सुधारों को स्वतंत्र भारत की कर व्यवस्था में अब तक का सबसे बड़ा बदलाव बताया है। उन्होंने कहा कि पहले जीएसटी व्यवस्था में चार कर स्लैब हुआ करते थे, जिन्हें अब घटाकर दो प्रमुख स्लैब- 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत कर दिया गया है।

सीएम योगी ने कहा कि यह सरलीकरण आम जनता से लेकर किसानों और उद्यमियों तक सभी वर्गों के लिए राहत लेकर आया है। “यह सुधार रसोई से लेकर खेत तक, मकान निर्माण से लेकर राष्ट्रीय अवसंरचना परियोजनाओं तक को प्रभावित करेगा। इससे आम उपभोक्ता की खपत क्षमता बढ़ेगी, उद्यमशीलता को प्रोत्साहन मिलेगा और भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।”

उन्होंने कहा कि इस बड़े सुधार से दो लाख करोड़ रुपये से अधिक के विभिन्न क्षेत्रों को प्रत्यक्ष लाभ पहुंचेगा। सीएम योगी के मुताबिक, कर ढांचे की जटिलता घटने से कारोबारियों और निवेशकों को पारदर्शिता मिलेगी, साथ ही उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त बोझ भी कम होगा। योगी ने विश्वास जताया कि जीएसटी में यह सरलीकरण भारत की कर प्रणाली को और अधिक आधुनिक, पारदर्शी और जनोपयोगी बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

नए स्लैब से किसे कितना फायद
  • 5% स्लैब : खाद्य सामग्री, दवाएं, दैनिक उपभोग की वस्तुएं → सीधी राहत आम जनता को
  • 18% स्लैब : निर्माण, मशीनरी, परिवहन, इन्फ्रास्ट्रक्चर → उद्योग और रोजगार को प्रोत्साहन
  • किसानों को लाभ : कृषि उपकरण और उर्वरक सस्ते होंगे
  • आवासीय क्षेत्र : मकान निर्माण की लागत घटेगी
  • राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था : खपत क्षमता और उद्यमशीलता में बढ़ोतरी

खबरी अड्डा

Khabri Adda Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2019. The proud journey since 3 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2019.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button