नम आंखों से याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारतरत्न से सम्मानित नेता स्वर्गीय राजीव गांधी जी
लोकेश त्रिपाठी अमेठी-
आज भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न से सम्मानित युगपुरुष कहे जाने वाले महान नेता स्वर्गीय राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि है आज ही के दिन 21 मई 1991 का वही काला दिन जिसमें श्रीपेरंबदूर में श्रीलंकाई आतंकवादी संगठन लिट्टे के मानव बम द्वारा उनकी निर्मम हत्या कर दी गई थी जिसके बाद से इस दिन को कांग्रेस पार्टी के द्वारा शहादत दिवस के रूप में मनाया जाता है अमेठी और कांग्रेसका पुराना नाता है पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी की कर्मस्थली अमेठी रही है उनको भी अमेठी से बहुत लगाव था और अमेठी वालों को भी कहीं ना कहीं अपने नेता से असीम प्रेम और स्नेह रहा है। अमेठी के लिए किए गए योगदान के लिए अमेठी की जनता कभी इस बात को नकार नहीं सकती है।

इसी के चलते कांग्रेस पार्टी जनपद के सभी तहसील एवं ब्लॉक पर आज स्वर्गीय राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि अलग अलग तरीके से मना रहे हैं कहीं पर इस कोरोना महामारी में सैनिटाइजर और फेस मास्क वितरण किया जा रहा है तो कहीं पर रसद सामग्री का वितरण हो रहा है। इसी के साथ सुबह से ही कांग्रेस पार्टी के लोग राजस्थान पर पहुंचकर अपने नेता के चित्र पर फूल मालाएं अर्पित कर रहे हैं और उनको भावभीनी श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

आज अमेठी के कांग्रेस कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 29 वीं पुण्यतिथि पर गुरूवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ धर्मेंद्र शुक्ला सबसे पहले सकरा तिराहा स्थित राजीव गांधी की प्रतिमा पर पहुंचकर माल्यार्पण कर राजीव गांधी अमर रहे राजीव गांधी का यह बलिदान याद करेगा हिंदुस्तान आदि नारों से अमेठी को गुंजायमान किया इसके उपरांत कांग्रेस कार्यालय में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी के चित्र पर फूल माला अर्पित करते हुए उनके योगदान को याद किया गया । कांग्रेस पार्टी के युवा एवं जुझारू नेता धर्मेंद्र शुक्ला ने बताया की स्वर्गीय राजीव गांधी जी की जमीनी सोच पंचायती राज दूरसंचार में आमूलचूल परिवर्तन के साथ-साथ आज जो कंप्यूटर का लोग प्रयोग कर रहे हैं। वह सब स्वर्गीय राजीव गांधी की ही सकारात्मक सोच का ही परिणाम है ।

वहीं पर मुसाफिरखाना तहसील क्षेत्र में संजय गुप्ता की अगुवाई में मुसाफिरखाना क्षेत्र के निजामुद्दीनपुर चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और साथ ही उनके बताए रास्ते पर चलने व संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।

कांग्रेसियो ने दो मिनट का मौन भी रखा।श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए संजय गुप्ता ने कहा कि राजीव गांधी ने विश्व पटल पर अमेठी को पहचान दिलाई। देश में संचार क्रांति की देन पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की है। उस समय लोगों ने बहुत विरोध किया लेकिन आज इसी की बदौलत देश की विकास दर में तेजी से बढ़ोत्तरी हुई है।

जय बहादुर यादव ने कहा कि पंचायती राज व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने के अलावा तकनीकी रूप से देश को मजबूत बनाने का कार्य किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला।
वही मास्क सेनेटाइजर आदि वितरण किया गया।हनुमन्त ने कहा कि देश को कंप्यूटर से जोड़ने का कार्य स्व. राजीव गांधी द्वारा किया गया।