उत्तर प्रदेशगोरखपुरबड़ी खबर

योग्य व व्यावहारिक नेतृत्व संजोएगा गोरखपुर : योगी आदित्यनाथ

गोरखपुर। बदलते देश और प्रगति यात्रा पर तेजी से बढ़ते उत्तर प्रदेश में गोरखपुर ने भी विकास की नई पहचान बनाई है। यहाँ हर वह विकास कार्य हुए हैं, जिसकी आकांक्षा यहां के नागरिकों ने की। गोरखपुर महानगर क्षेत्र में विकास को संजोने के लिए योग्य और व्यावहारिक नेतृत्व की आवश्यकता है। भाजपा ने यहां महापौर पद पर योग्य और व्यावहारिक प्रत्याशी उतारा है। हमें गोरखपुर को वर्ल्ड क्लास सिटी बनाना है।

यह बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में चिकित्सक सम्मेलन में कही। सिविल लाइंस स्थित आशीष मैरेज हाल (गोरखपुर क्लब परिसर) में आयोजित सम्मेलन में सीएम योगी ने कहा कि उन्होंने कहा कि गोरखपुर विकास की यात्रा की हर आकांक्षाएं पूरी हो रही हैं। विकास को संजोने का कार्य कैसे करना है, इसके लिए भाजपा ने डॉक्टर मंगलेश को उतारा है। वह योग्यता व व्यावहारिकता दोनों कसौटी पर खरे उतरते हैं।

30 वर्षों से चिकित्सकों से आत्मीय संबंध

उन्होंने कहा कि 30 वर्षों से मेरा यहां के चिकित्सकों से आत्मीय संबंध व संवाद रहा है। गोरखपुर के विकास व हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर की मजबूती के लिए चिकित्सकों का सकारात्मक सहयोग प्राप्त हुआ है। इंसेफलाइटिस के खिलाफ अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इंसेफलाइटिस के खिलाफ लड़ाई में चिकित्सक हर वक्त उनके साथ खड़े थे। आज आप दुनिया को कह सकते हैं कि 40 सालों में जिस इंसेफलाइटिस के चलते 50 हजार मासूमों की मौत हो गई थी, सुव्यवस्थित प्रयासों से उस इंसेफेलाइटिस का पांच वर्ष में उन्मूलन कर दिया गया है।

दिख रही समर्थ व सशक्त भारत की ताकत

योगी ने कहा कि विगत 9 वर्षों से पीएम मोदी के नेतृत्व में देश बदल रहा है। उत्तर प्रदेश भी तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर है। पहले भारत को दुनिया में संदेह की नजर से देखा जाता था। बाहर के लोगों के मन में भारत के प्रति अच्छा भाव नहीं था। 55-60 वर्ष तक की राजनीति में पीढ़ियों को भुक्तभोगी बनना पड़ा। वैश्विक मंच पर भारत को कमजोर देश माना जाता था। वाह्य व आंतरिक सुरक्षा खतरे में थी। भ्रष्टाचार का बोलबाला था। नागरिकों के मन में नेतृत्व के प्रति अविश्वास था।

अविश्वास लोकतंत्र का सबसे बड़ा खतरा

मुख्यमंत्री ने कहा कि अविश्वास लोकतंत्र का सबसे बड़ा खतरा है। विगत 9 वर्षों में अविश्वास को विश्वास में बदलने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है। 140 करोड़ देशवासियों के विश्वास को लेकर चलना सामान्य बात नहीं है। अब भारत दुनिया की बड़ी ताकत बन चुका है। जिस ब्रिटेन ने 200 वर्षों तक भारत पर राज किया, आज उसी ब्रिटेन को पछाड़कर भारत विश्व की पांचवें सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। दुनिया के 20 वह देश जो 65 प्रतिशत संसाधनों, 85 प्रतिशत जीडीपी और 90 प्रतिशत पेटेंट पर एकाधिकार रखते हैं, आज उन देशों के समूह जी-20 का नेतृत्व भारत कर रहा है। यह नया भारत है जहां एक तरफ इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के काम होते हैं तो दूसरी तरफ गरीब कल्याण की योजनाएं आगे बढ़ती हैं। यही नहीं, आज देश में विरासत का भी सम्मान हो रहा है। काशी विश्वनाथ धाम भव्य-दिव्य रूप में सबके सामने है। अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर की कल्पना साकार हो रही है। नए भारत के अनुरूप ही नया उत्तर प्रदेश भी तैयार हो रहा है।

शहर को पहचानना अब मुश्किल

मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों से कहा कि 2017 के पहले गोरखपुर में इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट की स्थिति ठीक नहीं थी। कोई सोच भी नहीं सकता था कि गोरखपुर में एम्स होगा। आज गोरखपुर में एम्स भी खुल चुका है और नया खाद कारखाना 110 प्रतिशत की क्षमता के साथ उत्पादन कर रहा है। फोरलेन, सिक्सलेन सड़कों का संजाल बिछाया जा रहा है। कभी गोरखपुर से एक फ्लाइट थी, आज 14 फ्लाइट की सुविधा है। 6 वर्ष पूर्व लोग मानते थे कि गोरखपुर गंदगी व मच्छर का शहर है।

आज कोई गोरखपुर आएगा तो वह शहर को पहचान नहीं पाएगा। चमचमाती सड़कों के बीच रात में तो इस शहर को पहचानना और भी मुश्किल होगा। उन्होंने कहा कि ऑटो मोड पर ट्रैफिक व्यवस्था चल रही है। इलेक्ट्रिक बसों से प्रदूषणमुक्त सुगम आवागमन सुलभ हो रहा है। हर तरफ से इलेक्ट्रिक बसों को चलाने की मांग आ रही है। इसलिए अच्छे को बनाए रखने के लिए योग्य महापौर की आवश्यकता है। सीएम ने कहा कि गोरखपुर में सिटी का विस्तार हुआ है। हमें नए गोरखपुर की नई तस्वीर बनानी है। गोरखपुर में जंगल कौड़िया से जगदीशपुर तक रिंग रोड बनने जा रहा है।

खबरी अड्डा

Khabri Adda Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2019. The proud journey since 3 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2019.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button