उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

CM Yogi on Teachers Day: शिक्षकों के सम्मान में आज सभी वन प्रभाग लगाएंगे ‘एक पेड़ गुरु के नाम’, शिक्षक दिवस पर प्रदेशभर में होगा पौधरोपण

पौधरोपण महायज्ञ-2026 के तहत उत्तर प्रदेश में अब शिक्षकों के सम्मान में ‘एक पेड़ गुरु के नाम’ अभियान चलाया जाएगा। शिक्षक दिवस के अवसर पर 5 सितंबर को प्रदेश के सभी वन प्रभागों में पौधरोपण के विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वन विभाग ने इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं। अभियान के माध्यम से पौधरोपण को गुरु के सम्मान और पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने की पहल की गई है।

लखनऊ में चंद्रिका देवी मंदिर के समीप ‘एक पेड़ गुरु के नाम’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यहां आने वाले लोगों को स्मृति चिह्न के रूप में पौधे भी भेंट किए जाएंगे। वहीं गोरखपुर में शिक्षक दिवस के मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ‘एक पेड़ गुरु के नाम’ पौधरोपण करने की संभावना है। योगी सरकार के पौधरोपण महायज्ञ-2026 के तहत इस वर्ष 12 जुलाई को एक दिन में 35,27,89,926 पौधे रोपे गए। यह सरकार के निर्धारित 35 करोड़ के लक्ष्य से 27,89,926 अधिक रहा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में दो स्थानों पर पौधरोपण कर अभियान की शुरुआत की थी।

इस वर्ष पौधरोपण अभियान के तहत विभिन्न विषयों और अवसरों से जुड़े विशिष्ट वनों की स्थापना भी की गई है। वन विभाग के मुताबिक महर्षि चरक औषधि वन से शुरू हुई विशिष्ट वनों की श्रृंखला में समृद्धि वन, कपि वन, ऊर्जा वन, समरस वन समेत कई पहल शामिल हैं।

अलग-अलग थीम पर तैयार हुए विशिष्ट वन

मुख्य वन संरक्षक (प्रचार-प्रसार) अदिति शर्मा के मुताबिक इस वर्ष भी पौधरोपण महायज्ञ के तहत कई विशिष्ट वन और पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमें वन योगा, वन महोत्सव, पर्यावरण दिवस पर वृहद पौधरोपण, श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर पौधरोपण, सहजन भंडारा, आम भंडारा, वंदे मातरम वाटिका, अविरल धारा पौधरोपण, मिशन छाया और एक्सप्रेस-वे पौधरोपण शामिल हैं। रक्षाबंधन के अवसर पर भाई-बहन पौधरोपण (रक्षाबंधन वाटिका) की पहल भी की गई। अब शिक्षक दिवस पर ‘एक पेड़ गुरु के नाम’ के जरिए शिक्षकों के प्रति सम्मान को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ा जा रहा है।

2026 की प्रमुख विशिष्ट वन पहल

• महर्षि चरक औषधि वन
• समृद्धि वन
• कपि वन
• ऊर्जा वन
• समरस वन
• वंदे मातरम वाटिका
• अविरल धारा पौधरोपण
• मिशन छाया
• एक्सप्रेस-वे पौधरोपण
• भाई-बहन पौधरोपण (रक्षाबंधन वाटिका)
• एक पेड़ गुरु के नाम

Khabri Adda

Khabri Adda Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2019. The proud journey since 3 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2019.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button