देशबड़ी खबर

राहुल गांधी के घर के बाहर BJP का जोरदार प्रदर्शन, पुतला भी जलाया; CM रेखा गुप्ता समेत कई बड़े नेता शामिल

BJP Protest Rahul Gandhi House: दिल्ली में Rahul Gandhi के घर के बाहर आज (शनिवार को) BJP नेताओं और कार्यकर्ताओं का जोरदार प्रदर्शन हो रहा है। यह प्रदर्शन कांग्रेस की तरफ से लोकसभा में महिला आरक्षण बिल को सपोर्ट नहीं करने को लेकर किया जा रहा है। इस प्रदर्शन का नेतृत्व खुद दिल्ली की मुख्यमंत्री Rekha Gupta और बीजेपी नेता Virendra Sachdeva कर रहे हैं। उनके साथ बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता भी मौजूद हैं।

विपक्ष ने देश की महिलाओं से किया विश्वासघात- बांसुरी

बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज बोलीं, ‘कल पूरे विपक्ष ने, खासकर विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने, इस देश की महिलाओं के साथ धोखेबाजी की। महिलाओं को पीठ में उन्होंने छुरा घोंप दिया। वे चाहते हैं कि महिलाओं का रोल महज मतदान केंद्रों तक ही लिमिटेड रहे। जब सियासी प्रतिनिधित्व की बात आई, तो उन्होंने अपने स्वार्थ को प्रॉयरिटी दी। उन्होंने महिलाओं के साथ विश्वासघात किया है।’

बिल नहीं पास होने से महिलाएं निराश- हेमा मालिनी

वहीं, बीजेपी सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि उन्होंने बिल पास नहीं होने दिया। इसलिए हम सभी यहां विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। भारत की महिलाएं मिलकर यह अभियान चला रही हैं। कल हमारी तमाम कोशिशों के बावजूद, उन्होंने विधेयक पास नहीं होने दिया। इससे हम बहुत निराश हैं। भारत भर में महिलाएं विरोध प्रदर्शन कर रही हैं।

विपक्ष ने महिलाओं को दी है चुनौती- मनोज तिवारी

साथ ही, सांसद मनोज तिवारी ने कहा, ‘कल जब लोकसभा में बिल खारिज हुआ, तो आपने पीएम मोदी का चेहरा देखा होगा, उन्होंने अपने आंसुओं और दर्द को कैसे काबू में रखा। मेरा तो उस वक्त उठने का मन ही नहीं हुआ। कांग्रेस, आप, टीएमसी, सपा और डीएमके ने इस देश की महिलाओं को चैलेंज किया है। महिलाएं उनको जवाब देंगी। मैं खुश हूं कि वे आज यहां आई हैं, और हम उनका सपोर्ट कर रहे हैं।

लोकसभा में क्यों नहीं पास हो पाया संशोधन विधेयक?

गौरतलब है कि बीते शुक्रवार को सरकार ने लोकसभा में महिला आरक्षण बिल से जुड़ा 131वां संशोधन विधेयक पेश किया था, जो दो-तिहाई बहुमत से पारित नहीं हो पाया था। इसके खिलाफ में 230 वोट पड़े थे और जरूरी 352 वोट विधेयक को नहीं मिल पाए थे। इसको लेकर बीती शाम संसद में भी बीजेपी की महिला सांसदों ने प्रदर्शन किया था।

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्ध नगर के मुताबिक, नोएडा पुलिस और एसटीएफ ने संयुक्त रूप से की गई प्रभावी कार्यवाई में श्रमिक आंदोलन के दौरान हुए हिंसक प्रदर्शन के मास्टरमाइंड और 1 लाख रुपये के इनामी अभियुक्त आदित्य आनंद को गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ थाना फेस-2 में केस दर्ज है। इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और अन्य तकनीकी माध्यमों से आदित्य आनंद को तमिलनाडु तिरुचापल्ली रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया है।

Khabri Adda

Khabri Adda Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2019. The proud journey since 3 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2019.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button