देशबड़ी खबर

2025 में पीएम मोदी की ऐतिहासिक यात्राओं की झलक : भक्ति, कूटनीति, विकास और मानवीय संवेदनाओं का अनूठा संगम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा में साल 2025 भक्ति, कूटनीति, विकास और गहरे मानवीय जुड़ाव का एक शक्तिशाली संगम बनकर सामने आया। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ जैसे निर्णायक अभियानों से लेकर आम लोगों के साथ आत्मीय और भावनात्मक संवाद तक, तथा अयोध्या में ध्वजारोहण उत्सव जैसे सभ्यतागत गौरव से जुड़े ऐतिहासिक क्षणों तक, इस वर्ष की यात्राओं ने भारत की सांस्कृतिक और आत्मिक चेतना को स्पष्ट रूप से अभिव्यक्त किया।

कुल मिलाकर, 2025 की यह यात्रा भारत की प्रगति, परंपरा और मानवीय सरोकारों को एक सूत्र में पिरोती नजर आई। साल 2025 की सबसे चर्चित और यादगार तस्वीरें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आधिकारिक वेबसाइट नरेंद्र मोदी डॉट इन पर साझा की गई हैं। इन तस्वीरों के जरिए पूरे साल की वे झलकियां सामने आती हैं, जिन्होंने देश और दुनिया में सुर्खियां बटोरीं। इन तस्वीरों के आधार पर 2025 की उस यात्रा को समेटा गया है, जो भारत की आत्मा और उसके बदलते स्वरूप की कहानी कहती है।

ऐसे ही एक तस्वीर में दिखाया है कैसे 26 अगस्त को अहमदाबाद में रोड शो के दौरान पीएम मोदी को देखकर एक महिला भावुक होकर रो पड़ी। नवंबर महीने के पहले दिन जब पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ के रायपुर का दौरा किया, जो यहां एक खास तस्वीर देखने को मिली। छत्तीसगढ़ के रायपुर में छात्रों के एक समूह ने पीएम मोदी के साथ सेल्फी ली थी।

एक और फोटो सभ्यतागत पुनर्जागरण के नजरिए से प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तर प्रदेश के अयोध्या में 25 नवंबर को श्री राम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर पवित्र धर्म ध्वज फहराने की है। इस दौरान उन्होंने ध्वजारोहण उत्सव में एकत्र हुए लोगों का अभिवादन किया।

एक फोटो 27 जुलाई की है जब पीएम मोदी ने तमिलनाडु के गंगईकोंडा चोलपुरम मंदिर में पूजा और दर्शन किए। इस साल, उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ 2025 के दौरान पीएम मोदी ने त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाई। इसके अलावा, पीएम मोदी ने आंध्र प्रदेश के श्रीशैलम में श्री भ्रामरांबा मल्लिकार्जुन स्वामी वरला देवस्थानम में ध्यान लगाया, दर्शन और पूजा-अर्चना की।

इस साल पीएम मोदी ने कर्नाटक के उडुपी में स्थित पवित्र श्री कृष्ण मठ का भी दौरा किया। 25 दिसंबर को पीएम मोदी ने दिल्ली के कैथेड्रल चर्च ऑफ द रिडेम्पशन में क्रिसमस की सुबह की प्रार्थना सभा में भाग लिया। 28 नवंबर को पीएम मोदी ने गोवा में श्री संस्थान गोकर्ण पर्तगाली जीवोत्तम मठ का दौरा किया। यहां उन्होंने श्री संस्थान गोकर्ण पर्तगाली जीवोत्तम मठ के 550वें वर्ष समारोह को संबोधित किया। 15 अगस्त को दिल्ली में 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पीएम मोदी लाल किले पर खास अंदाज में नजर आए थे।

प्रधानमंत्री मोदी का बच्चों के साथ खास लगाव रहा है। अक्सर उन्हें बच्चों के बीच देखा गया है। इसी में एक बेहद मनमोहक दृश्य यह रहा कि पीएम मोदी ने एक बच्चे के साथ मजेदार पल साझा किए। वहीं, रक्षा बंधन के अवसर पर नई दिल्ली स्थित 7 लोक कल्याण मार्ग में बच्चों ने अपने प्रधानमंत्री को राखी बांधी थी।

इसी तरह, एक बहुत प्यारा पल वह था, जब बातचीत के दौरान एक बच्ची ने पीएम मोदी को ‘नमस्ते’ किया। ‘परीक्षा पे चर्चा 2025’ का भी एक खास पल रहा। पीएम मोदी नई दिल्ली के सुंदर नर्सरी में छात्रों के एक समूह से बातचीत करते हुए नजर आए थे। पीएम मोदी ने रिश्तों को तब और खास बनाया, जब 7 लोक कल्याण मार्ग स्थित अपने आवास पर पीएम मोदी की अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के बच्चों के साथ प्यारी और आत्मीय बातचीत हुई।

इसके अलावा, नई दिल्ली में 7 लोक कल्याण मार्ग पर पीएम मोदी का बछड़े के साथ स्नेह भरा पल भी इस साल देखने को मिला। वहीं, नई दिल्ली में 7 लोक कल्याण मार्ग पर पीएम मोदी ने वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ियों के साथ फोटो खिंचवाई।

कृतज्ञता और विनम्रता का एक खास पल उस समय नजर आया, जब पीएम मोदी ने हरियाणा के रामपाल कश्यप को जूते भेंट किए, जिन्होंने 14 साल पहले यह प्रतिज्ञा की थी कि जब तक मोदी प्रधानमंत्री नहीं बन जाते, तब तक वे जूते-चप्पल नहीं पहनेंगे। कुछ इसी तरह बिहार के गया जी में एक कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने एक दिव्यांगजन से बातचीत की।

पीएम मोदी की इस साल की यात्रा में एक क्षण ऐसा भी था, जब वे बिहार के दरभंगा के दौरे पर बारिश में खुद छाता पकड़े हुए थे। वहीं, जब जम्मू-कश्मीर में पीएम मोदी ने चिनाब ब्रिज के दौरे के दौरान तिरंगा लहराया, तो पूरा देश गर्व कर रहा था। उन्होंने दिल्ली में कृषि कार्यक्रम के दौरान किसानों से भी बातचीत की थी। इसके अलावा, पीएम मोदी ने गुजरात के देदियापाड़ा में भगवान बिरसा मुंडा के परिवार के सदस्य से मुलाकात की।

पीएम मोदी ने देशवासियों का भी खास ख्याल रखा। पूरे साल के दो क्षणों की बात करें तो उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने एक लाभार्थी को आयुष्मान स्वास्थ्य कार्ड प्रदान किया। पीएम मोदी ने दिल्ली के स्वाभिमान अपार्टमेंट्स का दौरा किया और लाभार्थियों से बातचीत की।

पीएम मोदी की विदेश यात्राएं और दूसरे देशों के प्रतिनिधियों के साथ इस साल की मुलाकातें भी खास रही हैं। 11 मार्च को वे मॉरीशस के दौरे पर थे। पोर्ट लुई पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत हुआ। मॉरीशस के पीएम नवीन रामगुलाम ने एयरपोर्ट पर पीएम मोदी की अगवानी की।

31 अगस्त को चीन के तियानजिन में आयोजित एससीओ समिट 2025 में प्रधानमंत्री मोदी ने चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूसी राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात की थी।

22 अप्रैल को जब पीएम मोदी सऊदी अरब दौरे पर पहुंच रहे थे, तब हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने के दौरान सऊदी वायु सेना के जेट विमानों ने उनके विमान को एस्कॉर्ट किया। 22 अप्रैल को सऊदी अरब के जेद्दा में रिट्ज-कार्लटन होटल में भारतीय समुदाय ने प्रधानमंत्री मोदी का उत्साह के साथ स्वागत किया।

फरवरी में पीएम मोदी ने अमेरिका का दौरा किया था। इस दौरान व्हाइट हाउस में पीएम मोदी को पुस्तक भेंट कर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने निजी संदेश दिया। इसके अलावा वैश्विक मंच पर पीएम मोदी की दोस्ती को दुनिया ने देखा। नवंबर में दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में पीएम मोदी, कनाडा के पीएम मार्क कार्नी और ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथोनी अल्बानीज से हाथ मिलाते हुए नजर आए। कनाडा में आयोजित 51वें जी-7 समिट के दौरान पीएम मोदी, दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा और ब्राजील के राष्ट्रपति लुला के साथ दिखे थे, जहां गर्मजोशी से इन नेताओं के बीच बातचीत हुई।

वहीं, जॉर्डन के क्राउन प्रिंस अल-हुसैन बिन अब्दुल्ला द्वितीय, पीएम मोदी को जॉर्डन के अम्मान स्थित जॉर्डन म्यूजियम तक अपनी गाड़ी में ले गए। पीएम मोदी ने अपने श्रीलंका दौरे के समय अनुराधापुरा में अनुराधापुरा अटामस्थान के प्रमुख पल्लेगामा हेमराथन थेरा से आशीर्वाद लिया। जुलाई में अपनी विदेश यात्रा के क्रम में पीएम मोदी और अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर गेरार्डो मिलेई ने ब्यूनस आयर्स स्थित राष्ट्रपति भवन से लोगों का अभिवादन किया।

इथियोपिया की संसद में पीएम मोदी का स्टैंडिंग ओवेशन से स्वागत हुआ। इथियोपिया के पीएम अबी अहमद अली का स्पेशल जेस्चर रहा, जब वे पीएम मोदी को विदा करने के लिए खुद ड्राइव करते नजर आए।

इस साल, मालदीव की राजधानी माले में उनका भव्य औपचारिक स्वागत हुआ और गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। वहीं, पीएम मोदी ने त्रिनिदाद और टोबैगो की संसद को संबोधित किया।

ओमान के सुल्तान ने मस्कट में पीएम मोदी को ऑर्डर ऑफ ओमान से सम्मानित किया, जबकि पीएम मोदी ने मार्सिले जाते समय फ्रांस गणराज्य के राष्ट्रपति श्री इमैनुएल मैक्रों से बातचीत की।

पीएम मोदी देश के वीर सैनिकों और वीरांगनाओं का हमेशा सम्मान किया है। इसी क्रम में 31 मई को पीएम मोदी ने 1971 के युद्ध के दौरान पाकिस्तानी हमले के बाद 72 घंटे में एयरबेस का पुनर्निर्माण करने वाली भुज की महिलाओं से मुलाकात की थी। वहीं, छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय के दौरे के दौरान पीएम मोदी ने एक आत्मीय पल साझा किया।

‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के बाद पीएम मोदी ने पंजाब के आदमपुर एयरफोर्स बेस का भी दौरा किया था। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान 7 लोक कल्याण मार्ग पर पीएम मोदी ने एक महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में राजनाथ सिंह, अजीत डोभाल, अनिल चौहान, सशस्त्र बलों के प्रमुख और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल रहे।

इस साल उन्होंने गोवा और कारवार के तट पर ‘आईएनएस विक्रांत’ पर बहादुर सशस्त्र बलों के जवानों के साथ दिवाली मनाई थी। पीएम मोदी गोवा में ‘आईएनएस विक्रांत’ पर शानदार वायु शक्ति प्रदर्शन के दौरान हाथ हिलाकर अभिवादन करते नजर आए थे।

अपने एनडीए साथियों के साथ पीएम मोदी का इस साल रिश्ता खास रहा। बिहार के बेगूसराय में औंटा-सिमरिया पुल के उद्घाटन के अवसर पर पीएम मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उत्साहित भीड़ का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा की शानदार जीत के बाद पीएम मोदी की ओर से गमछा लहराने वाला पल भी खास रहा।

वहीं, आंध्र प्रदेश के पुट्टपर्थी में एक कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी, एन चंद्रबाबू नायडू गारू के साथ मुस्कुराते हुए नजर आए।

इस साल की यात्रा के सुखद पल वह भी थे, जब असम के गुवाहाटी में सरुसजाई स्टेडियम में झुमोइर बिनंदिनी-2025 कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने ड्रम बजाया। इसके अलावा, वे बर्फ से ढके जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग के दौरे पर पहुंचे थे। प्रकृति की गोद में एक दिन को समर्पित करते हुए पीएम मोदी ने विश्व वन्यजीव दिवस के अवसर पर गुजरात में गिर राष्ट्रीय उद्यान का दौरा किया। वहीं, उन्होंने नई दिल्ली में कर्तव्य भवन से तस्वीरों के जरिए दिल्ली का नजारा दिखाया।

इस साल की यात्रा में आरएसएस के 100 वर्ष और राष्ट्र के प्रति निस्वार्थ सेवा के अवसर पर पीएम मोदी ने नई दिल्ली में विशेष रूप से डिजाइन किया गया स्मारक डाक टिकट और सिक्का जारी किया। पीएम मोदी ने महाराष्ट्र के नागपुर स्थित स्मृति मंदिर में आरएसएस के संस्थापक डॉ. हेडगेवार के दर्शन किए और उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।

खबरी अड्डा

Khabri Adda Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2019. The proud journey since 3 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2019.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button