देशबड़ी खबर

अर्जुन पुरस्कार विजेता पहलवान पूजा ढांडा परिणय सूत्र में बंधीं : बिजनेसमैन अभिषेक बूरा की बनीं दुल्हनियां, बृजभूषण शरण सिंह भी हुए शामिल

हिसार। अर्जुन पुरस्कार विजेता पहलवान पूजा ढांडा ने यहां एक निजी रिसॉर्ट में विवाह के बंधन में बंध गईं। हिसार के सुंदर नगर निवासी पूजा ने बृहस्पतिवार को जिले के घिराय गांव के व्यवसायी अभिषेक बूरा से शादी की। बुडापेस्ट में 2018 विश्व चैंपियनशिप में 57 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक विजेता, पूजा ने 2010 युवा ओलंपिक और 2018 गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक के अलावा 2014 एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य पदक भी जीता था। वह वर्तमान में हिसार के महावीर स्टेडियम में हरियाणा खेल विभाग में वरिष्ठ कुश्ती कोच के रूप में कार्यरत हैं।

पूजा ने कहा कि वह शादी के बाद भी कुश्ती ये सक्रिय रूप से जुड़ी रहेंगी। वह युवा पहलवानों को ओलंपिक में पदक जीतने में मदद करने के उद्देश्य से प्रशिक्षित करने पर ध्यान केंद्रित करेंगी। समारोह में कई खिलाड़ी, राजनेता और अधिकारी शामिल हुए। हिसार जिले के बुढ़ाना गांव में जन्मी पूजा ने 2009 में कुश्ती में आने से पहले महावीर स्टेडियम में जूडो से अपनी खेल यात्रा शुरू की थी। जूडो में कई अंतरराष्ट्रीय पदक जीतने के बावजूद उन्हें पूर्व भारतीय पहलवान और कोच कृपाशंकर बिश्नोई ने कुश्ती को करियर के रूप में अपनाने की सलाह दी थी।

पूजा ढांडा की शादी में शामिल हुए बृजभूषण शरण सिंह

कैसरगंज सीट से पूर्व सांसद और भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह हरियाणा दौरे पर हैं। लगभग दो साल बाद वे बड़े स्तर पर पहलवानों के बीच दिखे। इस दौरान उन्होंने अंतरराष्ट्रीय पहलवान और अर्जुन अवॉर्डी पूजा ढांडा की शादी में शिरकत की। रोहतक और हिसार में उनके पहुंचते ही कई ओलंपियन और अंतरराष्ट्रीय पहलवानों ने उनका स्वागत किया।

Khabri Adda

Khabri Adda Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2019. The proud journey since 3 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2019.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button