देशबड़ी खबर

Bihar Election: दानापुर में सीएम योगी की हुंकार, ‘जनता आस्था का सम्मान करने वाली NDA सरकार के साथ’

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचार का आगाज किया। बिहार में जनसभा को संबोधित करने से पहले उन्होंने माता जानकी की पवित्र भूमि को नमन करते हुए कहा है कि डबल इंजन की सरकार बिहार विकास यात्रा को आगे बढ़ाती रहेगी।

मुख्यमंत्री योगी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा ” नमस्कार बिहार के बहिनों-बंधुगण। माता जानकी की पावन भूमि एवं भगवान बुद्ध की ज्ञान भूमि बिहार में आज दानापुर और सहरसा की जनता-जनार्दन के बीच जाकर संवाद करने का अवसर मिलेगा। यही लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति है। बिहार की विकास यात्रा को और अधिक गति, गरिमा और गौरव देने के लिए डबल इंजन की सरकार सतत आगे बढ़ती रहेगी।”

गौरतलब है कि योगी आदित्यनाथ की बिहार में चुनावी सभाओं का 16 अक्टूबर से शुरू होंगी। योगी दानापुर विधानसभा सीट और सहरसा विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशियों से संबंधित दो चुनावी सभाओं को गुरुवार को संबोधित किया। दो चरणों वाले चुनावी राज्य बिहार में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में योगी को 25 चुनावी सभाओं को संबोधित करने के लिये भाजपा नेतृत्व ने प्लान किया हुआ है ।

सीएम योगी की बड़ी बातें

उत्तर प्रदेश और बिहार का रिश्ता सिर्फ़ रिश्ता नहीं, बल्कि एक साझी विरासत है। यह एक आत्मा का बंधन है, एक संस्कृति का बंधन है, और एक संकल्प का भी बंधन है। यह रिश्ता भगवान राम और माता जानकी के बंधन जितना ही अटूट है…बिहार में फिर से डबल इंजन वाली सरकार बने और डबल इंजन वाली सरकार के नेतृत्व में बिहार के विकास की गति तेज़ी से बढ़ती दिखे। नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार ने पिछले 20 वर्षों में जो काम किए हैं, वह गति इसी तरह बनी रहे, और इसके लिए मैं आज बिहार के बहनों और भाइयों से अपील करने आया हूँ।

1990 से 2005 तक बिहार के जंगलराज और वंशवादी राजनीति के बारे में कौन नहीं जानता। आपने देखा होगा कि वो कौन लोग थे जिन्होंने बिहार की ज्ञान की आध्यात्मिक भूमि को वंशवादी राजनीति और अपराध की भूमि में बदल दिया, जिससे हमारे युवाओं के लिए पहचान का संकट पैदा हो गया। विकास के नाम पर यहाँ किस तरह अराजकता फैलाई गई, यह किसी से छिपा नहीं है… इसलिए, पिछले 20 वर्षों में एनडीए सरकार ने बिहार को उस कलंक से मुक्त करने के लिए प्रभावी ढंग से काम किया है। आज बिहार में डबल इंजन वाली सरकार इसे और भी प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने की अपील करने फिर से आई है।

खबरी अड्डा

Khabri Adda Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2019. The proud journey since 3 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2019.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button