उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनायेगी भाजपा: धर्मपाल सिंह

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने रविवार को प्रदेश भाजपा मुख्यालय पर अनुसूचित जनजाति मोर्चा की बैठक में संगठन की आगामी कार्ययोजना पर संवाद किया। वीरांगना रानी दुर्गावती की जन्म जयंती पर कृतज्ञ श्रद्धासुमन अर्पित करने के बाद प्रारम्भ हुई बैठक में जनजातीय गौरव दिवस को जिला स्तर पर मनाने पर चर्चा की गई।

धर्मपाल सिंह ने कहा कि भाजपा का अन्त्योदय दर्शन जनजातीय वर्ग के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता से ही साकार होगा। बैठक में मोर्चा के प्रदेश प्रभारी, प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर, प्रदेश मंत्री व सहप्रभारी शंकर लोधी, प्रदेश अध्यक्ष डा. संजय गोंड सहित अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, क्षेत्रीय अध्यक्ष तथा जिलाध्यक्ष उपस्थित रहे। संचालन मोर्चा के प्रदेश महामंत्री विद्या भूषण ने किया।

प्रदेश महामंत्री (संगठन) ने कहा कि वीरांगना महारानी दुर्गावती का अदम्य साहस, नेतृत्व क्षमता और मातृभूमि के प्रति समर्पण हम सभी को राष्ट्र सेवा के लिए सदैव प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने कहा कि वीरांगना की जयंती पर हम सभी जीवन की अंतिम सांस तक मातृभूमि के लिए सर्वस्व समर्पण का संकल्प लेकर राष्ट्र नवनिर्माण के कार्य में जुटें।

धर्मपाल सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने का निर्णय किया। भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती को इस वर्ष जनजातीय गौरव वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। आगामी 15 अक्टूबर से 15 नवम्बर तक भारतीय जनता पार्टी विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से मातृभूमि एवं संस्कृति की रक्षा के लिए सर्वस्व समर्पण करने वाले भगवान बिरसा मुंडा के जीवन चरित्र को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेगी। जिला स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएगें जिसमें जनजाति वर्ग के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ा जाएगा।

धर्मपाल सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य की भाजपा सरकार विभिन्न योजनाओं व कार्यक्रमों के माध्यम से जनजातीय वर्ग के आर्थिक, शैक्षिक, सामाजिक उन्नति व राजनैतिक भागीदारी के लिए काम कर रही है। सभी योजनाओं में बड़ी संख्या में जनजातीय वर्ग लाभान्वित हो रहा है।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार देश में जनजातीय इतिहास के स्वर्णिम अध्याय को संकलित करते हुए जनजातीय संग्रहालयोें का निर्माण करा रही है। जिससे पूरा देश और विश्व जनजातीय समुदाय के शौर्य, पराक्रम तथा मातृभूमि तथा संस्कृति के लिए किये गए अतुलनीय योगदान से परचित हो सके। इसके साथ ही जनजातीय संस्कृति से भी देश को जुड़ने और समझने का अवसर मिल सके।

उन्होंने कहा कि जनजातीय उत्पादों के लिए राष्ट्रीय तथा अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर बाजार की व्यवस्था, बांदा मेडिकल कालेज का नाम रानी दुर्गावती जी के नाम करने तथा जनजातीय समुदाय के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के लिए वनधन योजना जैसे निर्णय भाजपा के जनजातीय सशक्तिकरण की प्रतिबद्धता को दशार्ते है। उन्होंने कहा कि हमें मोदी सरकार एवं योगी सरकार की योजनाओं को लेकर जनजातीय वर्ग के बीच चर्चा करना है।

खबरी अड्डा

Khabri Adda Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2019. The proud journey since 3 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2019.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button