उत्तर प्रदेशलखनऊ

खूबसूरत होगा बादशाह नगर रेलवे स्टेशन, जल्द होगा हाईटेक, मार्च 2026 के बाद यात्रियों को मिलेगी अत्याधुनिक सुविधाएं

लखनऊ। राजधानी का बादशाह नगर रेलवे स्टेशन साल 2026 के मार्च तक बनकर तैयार हो जायेगा। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस किए जाने के लिए इस स्टेशन पर करीब 31 करोड़ से अधिक की धनराशि खर्च की जा रही है। पूर्वोत्तर रेल प्रशासन के मुताबिक यात्री सुविधाओं के साथ-साथ इसे हाईटेक किया जा रहा है।

Untitled design (43)

यह होंगी सुविधाएं

बादशाहनगर स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार के सर्कुलेटिंग एरिया के निर्माण का कार्य तेजी से हो रहा है। स्थानीय कला एवं संस्कृति को शामिल करते हुए स्टेशन का सुंदरीकरण किया जा रहा है। इतना ही नहीं स्टेशन परिसर में उन्नत लाइटिंग, कोच गाइडेंस सिस्टम, डिजिटल घड़ियां, सोलर प्लांट, वाटर कूलर, एसी, 12 मीटर चौड़ा फुट ओवरब्रिज, यात्री प्रतीक्षालय व शौचालयों का आधुनिकीकरण समेत 3 लिफ्ट व 2 सेट एस्केलेटर लगाने का कार्य जारी है।

Untitled design (39)

यह कार्य हो चुके हैं पूरे

रेलवे स्टेशन पर पेपर मिल कालोनी की तरफ सेकेंड एंट्री गेट बनाया गया है। यहां पर साइड सर्कुलेटिंग एरिया, पार्किग, एप्रोच रोड, स्टेशन भवन पाथवे, लैंड स्केपिंग, फसाड, पोर्च का कार्य, वेटिंग हाल व प्रसाधन ब्लाक, पीआरएस काउन्टर का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है।

रोज होता है 6 हजार यात्रियों का आवागमन

लखनऊ-गोरखपुर रेलखण्ड पर स्थित बादशाह नगर रेलवे स्टेशन पर प्रतिदिन लगभग 6 हजार से अधिक यात्रियों का आवागमन होना बताया जा रहा है। वहीं इस रेलवे स्टेशन से 22 जोड़ी मेल एक्सप्रेस ट्रेने आती और जाती हैं।

निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा और स्वच्छता का अभाव

Untitled design (40)

मौजूदा समय में बादशाह नगर रेलवे स्टेशन को अपग्रेड करने का कार्य तेजी के साथ हो रहा है, लेकिन इस दौरान रेलवे स्टेशन पर प्रवेश के दौरान सुरक्षा का अभाव दिखाई पड़ता है। स्टेशन पर मेटल डिटेक्टर प्रवेश द्वार पर नहीं लगे हुये हैं। हालांकि स्टेशन पर मौजूद पुलिसकर्मियों की सतर्कता इस कमी को दूर कर देती है। वहीं नवनिर्मित शौचालयों में भारी गंदगी के चलते शायद ही कोई यात्री इसका प्रयोग करता हो।

स्टेशन का निरीक्षण किया रेल अफसरों ने

Untitled design (42)

पूर्वोत्तर रेलवे के पीसीएसओ मुकेश मेहरोत्रा ने गुरुवार को बादशाह नगर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा का आकलन किया। इस दौरान संरक्षा विभाग के कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। वहीं अन्य कार्य भी उन्होंने देखे।

खबरी अड्डा

Khabri Adda Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2019. The proud journey since 3 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2019.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button