उत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरबड़ी खबर

सरकार के सारे कार्य सिर्फ कागजों पर हैं, जमीन पर कोई कार्य नहीं हो रहा: अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार में प्रदेश में अराजकता का माहौल है। कानून व्यवस्था ध्वस्त है। बिजली व्यवस्था चरमरा चुकी है। किसानों को फसलों के लिए खाद नहीं मिल रही है। घंटों लाइन लगाने और परेशान होने के बाद भी किसानों को खाद नहीं मिलती है। खाद की कालाबाजारी और मुनाफाखोरी रोकने में सरकार नाकाम है। भाजपा सरकार किसानों से झूठे वादे करती है। बड़े-बड़े सपने दिखाती है। इस सरकार के सारे कार्य सिर्फ कागजों पर हैं। जमीन पर कोई कार्य नहीं हो रहा है।

यादव ने कहा कि प्रदेश के कई जिले बाढ़ से जूझ रहे है। लाखों की आबादी के सामने खाने-रहने, दवा, इलाज का संकट है। सरकार बाढ़ पीड़ितों की मदद नहीं कर रही है। बाढ़ से खेती-बाड़ी, जानवर और फसलों का बड़े पैमाने पर नुकसान हो रहा है। सरकार नुकसान भरपाई के लिए तैयार नहीं है। सरकार सो रही है। लगता है कि सरकार मठ में विश्राम करने चली गयी है। इसीलिए बाढ़ पीड़ितों की न प्रयागराज, फतेहपुर, बलिया में मदद हो पा रही है और न तो वाराणसी, हमीरपुर से लेकर अन्य जिलों में कोई मदद हो रही है। सोचने वाली बात है कि 20-20 हजार करोड़ रुपए बजट खर्च हुए उसके बाद भी जलभराव है, सड़कों में गड्ढे है। बाढ़ पर नियंत्रण नहीं हो पा रहा है।

अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश के हर क्षेत्र में अराजकता, लूट और भ्रष्टाचार है। सरकार की अकर्मण्यता से आम जनता के साथ सत्तारूढ़ दल के विधायक, मंत्री भी धरना और प्रदर्शन करने पर मजबूर है। किसी की कोई सुनवाई नहीं है। भ्रष्टाचारियों और अराजक तत्वों से प्रदेश का हर वर्ग परेशान है। भाजपा सरकार ने नौ साल के कार्यकाल में किसानों, नौजवानों, महिलाओं, आम जनता सभी को धोखा दिया है। सरकारी बजट को लुटाने के सिवा कोई काम नहीं किया। विकास कार्य नहीं हुए। भाजपा सरकार ने सब कुछ बर्बाद कर दिया।

यादव ने कहा कि भाजपा सरकार के सभी दावे और वादे झूठे साबित हो चुके है। यह सरकार प्रदेश के लिए अभिशाप बन चुकी है। इसने प्रदेश की जनता को संकट में डाला है। हर विभाग में हर स्तर पर लूट-खसोट और भ्रष्टाचार बढ़ता जा रहा है। प्रदेश की जनता को विधान सभा चुनाव का इंतजार है। वह भाजपा सरकार को हटाने के लिए तैयार है। इस सरकार के हटने से ही किसानों, नौजवानों की मांगे पूरी होंगी।

Khabri Adda

Khabri Adda Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2019. The proud journey since 3 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2019.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button