
राहुल नार्वेकर महाराष्ट्र विधानसभा के नए स्पीकर चुने गए हैं। सोमवार (9 दिसंबर) को निर्विरोध चुनाव में उन्हें महाराष्ट्र विधानसभा का स्पीकर चुना गया। उन्होंने रविवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और दोनों उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजित पवार के सामने स्पीकर पद के लिए पर्चा भरा था। इस समय भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे। महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले और चंद्रकांत पाटिल भी मौके पर मौजूद थे।