- केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
- जैश-ए-मोहम्मद का बड़ा चेहरा है कासिफ
- पाकिस्तान से रची पठानकोट हमले की साजिश
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पठानकोट हमले को पाकिस्तान में बैठकर अंजाम देने वाले अली काशिफ जान को आतंकवादी घोषित किया है। वह अब भी पाकिस्तान की धरती से भारत के खिलाफ आतंकी गतिविधियां संचालित कर रहा है। गृह मंत्रालय ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है। गैर-कानूनी गतिविधि (निरोधक) अधिनियम की धारा 35 के तहत काशिफ जान का आतंकी घोषित किया गया है।
केंद्रीय गृह मंत्रालय के अनुसार पाकिस्तान के खैबर पख्तूनखां का नागरिक काशिफ जान जैश-ए-मोहम्मद की कोर टीम का अंग है। वह पठानकोट में सैन्य एयरबेस पर हमले के मामले में एनआईए की जांच के दायरे में है। कोर्ट उसे वांछित घोषित कर चुकी है। उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी है। मंत्रालय के अनुसार जान पाकिस्तान स्थित जैश के आतंकी कैंपों में भर्ती से लेकर प्रशिक्षण तक का अभियान चलाता है। इस सबका मकसद भारत के खिलाफ आतंकी हमलों को अंजाम देना है।