उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

यूपी के सभी 75 जिलों में आज शाम 6 बजे ब्लैकआउट मॉक एक्सरसाइज होगी, बजेगा सायरन, बिजली भी नहीं आएगी

लखनऊ: यूपी के सभी 75 जिलों में आज शाम 6 बजे ब्लैकआउट मॉक एक्सरसाइज होगी। यूपी का नागरिक सुरक्षा विभाग एयर रेड ब्लैक आउट मॉक एक्सरसाइज करेगा। इसमें आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए अभ्यास  होगा और सभी जिलों में अस्थायी रूप से बिजली आपूर्ति बंद की जाएगी।

हवाई हमले की चेतावनी का सायरन करीब 2 मिनट तक बजेगा। पुलिस, दमकल, स्वास्थ्य विभाग और राहत टीमें संयुक्त अभ्यास करेंगी। अभ्यास के बाद ऑल क्लियर सायरन बजाया जाएगा।

जनवरी 2026 में भी सामने आया था ऐसा ही मामला

यूपी में जनवरी 2026 में भी ऐसा ही मामला सामने आया था। यूपी में 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर ब्लैकआउट मॉकड्रिल हुई थी और प्रदेश के सभी 75 जिलों में एक साथ ब्लैकआउट किया गया था। इस दौरान यह देखा गया था कि इमरजेंसी में दुश्मन देश के हमले  से निपटने के लिए हम कितना तैयार हैं।

रिहर्सल के दौरान क्या होता है?

पुलिस लाइन में जब मॉकड्रिल के लिए रिहर्सल होता है तो अफरातफरी मच जाती है और जो लोग शांति से बैठे होते हैं, वह फौरन अपडेट हो जाते हैं। सायरन बजने से लगता है कि हवाई हमला हो गया।

MHA (गृह मंत्रालय) के दिशानिर्देशों के अनुसार मॉक ड्रिल

नागरिक सुरक्षा (सिविल डिफेंस) की प्रधान सचिव, संयुक्ता समद्दार ने बताया कि यह मॉक ड्रिल गृह मंत्रालय के दिशानिर्देशों के अनुसार आयोजित की जा रही है। इसमें राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (SDMA), जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA), राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF), राज्य आपदा मोचन बल (SDRF), पुलिस, अग्निशमन सेवा और स्वास्थ्य विभाग सहित कई अन्य एजेंसियां ​​शामिल होंगी।

नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक मॉक रेस्क्यू ऑपरेशन (बचाव अभियान) भी चलाएंगे। इसमें आग बुझाना, घायलों को प्राथमिक उपचार देना, क्षतिग्रस्त इमारतों में फंसे लोगों को बाहर निकालना और गंभीर रूप से घायल लोगों को एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाना शामिल होगा।

प्रधान सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे जन प्रतिनिधियों, प्रमुख नागरिकों, नेशनल कैडेट कोर (NCC), राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS), नेहरू युवा केंद्र संगठन, कॉलेज के छात्रों और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) की भागीदारी सुनिश्चित करें।

उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि इस अभ्यास के बारे में निवासियों को पहले से सूचित कर दिया जाना चाहिए, ताकि किसी भी तरह की अफवाह न फैले और लोग बेवजह घबराएं नहीं। नागरिक सुरक्षा विभाग की स्थापना 1962 में भारत-चीन युद्ध के बाद की गई थी। (इनपुट- PTI से भी)

खबरी अड्डा

Khabri Adda Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2019. The proud journey since 3 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2019.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button