उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

तीन महीने में दो शादियां, तीसरे पति को 16 लाख की चपत! लुटेरी दुल्हन का खेल खुला तो थाने में फूट-फूटकर रोई

कानपुर शहर में शादी के नाम पर कथित ठगी का एक मामला सामने आया है। बर्रा थाना क्षेत्र में एक महिला पर तीसरे पति के 16 लाख रुपये के जेवर और नकदी लेकर फरार होने का आरोप है। पुलिस जांच में सामने आया कि महिला ने अपनी पिछली दो शादियों की जानकारी छिपाकर तीसरी शादी की थी। पति की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला, उसके माता-पिता और रिश्तेदारों समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 21 नवंबर की शाम सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। जेल जाते समय महिला थाने में फूट-फूटकर रोने लगी। पुलिस के मुताबिक, ऑटो सर्वेयर विशाल विश्वकर्मा की शादी 18 मई 2025 को जूही लाल कॉलोनी निवासी प्रगति से हुई थी। आरोप है कि शादी के करीब एक महीने बाद ही प्रगति घर से 15 लाख रुपये के जेवर और एक लाख रुपये नकद लेकर मायके चली गई। शुरुआत में विशाल को इसकी वजह स्पष्ट नहीं हुई, लेकिन बाद में उसे पत्नी की पिछली शादियों के बारे में जानकारी मिली। आरोप है कि प्रगति ने शादी से पहले अपनी वैवाहिक स्थिति छिपाई थी।

जांच में सामने आईं पिछली दो शादियां

कानपुर के बर्रा थाना प्रभारी क्षितिज कुमार सिंह के अनुसार, जांच में पता चला कि प्रगति की पहली शादी 20 मार्च 2017 को जूही के बारादेवी निवासी सोनू विश्वकर्मा से हुई थी। इसके बाद 23 जून 2017 को उसने इटावा निवासी सुमित बाथम से दूसरी शादी कर ली। पुलिस के मुताबिक, दोनों पतियों को छोड़ने के बाद उसने विशाल से तीसरी शादी की थी। विशाल का आरोप है कि उसे इन दोनों शादियों के बारे में पहले कोई जानकारी नहीं दी गई। पिछली शादियों का पता चलने के बाद विशाल ने 13 अगस्त 2026 को अपने छोटे भाई के साथ प्रगति के पिता अशोक कुमार विश्वकर्मा के घर पहुंचकर इस संबंध में बात की। आरोप है कि वहां परिवार के लोगों ने दोनों भाइयों के साथ मारपीट की। विशाल ने यह भी आरोप लगाया कि प्रगति की मां ने मामला दबाने के बदले 20 लाख रुपये की मांग की और रकम नहीं देने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी।

माता-पिता और रिश्तेदारों समेत छह गिरफ्तार

विशाल की शिकायत पर बर्रा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। इसके बाद पुलिस ने प्रगति, उसके गोद लेने वाले पिता अशोक विश्वकर्मा, मां सीमा और उसकी सगी मां सोमवती को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके अलावा प्रगति की मौसी कोमल और मौसा शरद सैनी को भी पुलिस ने हिरासत में लिया। पुलिस के मुताबिक, अशोक और सीमा रिश्ते में प्रगति के मौसा-मौसी भी हैं। मामले में एक अन्य मौसी ललिता और मामी गोमती विश्वकर्मा फरार हैं। उनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। पुलिस अब इस मामले में फरार आरोपियों की तलाश के साथ सभी अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

खबरी अड्डा

Khabri Adda Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2019. The proud journey since 3 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2019.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button