उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

योगी सरकार ने किन दस महापुरुषों के नाम पर शुरू की योजनाएं, क्या है इनका प्रभाव

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के बजट पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कई योजनाओं की घोषणा की। इसमें करीब दस योजनाएं महापुरुषों को समर्पित हैं। यूपी में महापुरुषों के नाम पर शुरू जा रहीं ये योजनाएं कौन सी हैं? और उनका नाम किन महापुरुषों के नाम पर रखा गया है? योजना का लाभ किसे मिलेगा-एक नजर में ये जान लेते हैं।

1-कृषि मंडी में माता शबरी स्कीम

यूपी की क़षि मंडियों में कैंटीन और विश्रामगृह बनेंगे। कैंटीन पर किसान-मजदूरों को सस्ते दामों में भोजन मिलेगा। काम के बाद वे यहां आराम कर सकेंगे। माता शबरी को भक्ति और समर्पण का प्रतीक माना जाता है। किसान-मजदूरों भी अथक श्रम करते हैं। इसलिए मुख्यमंत्री ने किसान-मजदूरों के लिए माता शबरी योजना प्रारंभ करने का ऐलान किया है।

2-माता अहिल्याबाई होल्कर स्कीम

उत्तर प्रदेश की कामकाजी महिलाओं के लिए गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज, मेरठ, कानपुर नगर, आकरा और झांसी में वर्किंग वुमेन हॉस्टल बनाए जाएंगे। ये श्रमजीवी महिला हॉस्टल माता अहिल्याबाई होल्कर के नाम पर होंगे।

3-महारानी लक्ष्मीबाई मेधावी छात्रा स्कूटी योजना

वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई के नाम पर छात्राओं के लिए स्कूटी योजना शुरू की गई है। मेधावी छात्राओं को स्कूटी दी जाएगी।

4-सरदार पटेल के नाम पर जनपदीय आर्थिक क्षेत्र

राज्य सरकार ने प्रदेश के हर परिवार से कम से कम एक व्यक्ति को रोजगार से जोड़ने का प्लान बनाया गया है। इसके लिए जनपद स्तर पर आर्थिक क्षेत्र रोजगार जोन विकसित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक जिले की उसकी अपनी विशेषता, क्षमता और संभावनाओं के आधार पर 100 एकड़ में पीपीपी मॉडल पर इसे तैयार किया जाएगा। ये योजना देश के पहले गृहमंत्री सरदार बल्लभ भाई पटेल को समर्पित है।

5-संत कबीरदास को समर्पित सीएम मित्र पार्क

यूपी में संत कबीरदास के नाम पर 10 टेक्सटाइल पार्क बनाए जाएंगे। प्रदेश के कपड़ा उद्योग और रोजगार, दोनों को बढ़ावा मिलेगा। लखनऊ और हरदोई में जो पीएम मित्र पार्क बन रहे हैं-योगी कैबिनेट ने उनहें भी संत कबीर को समर्पित किया।

6-संत रविदास के नाम पर पार्क

यूपी में संत रविदास के नाम पर दो लेदर पार्क बनाए जाएंगे। एक पार्क आगरा में होगा। चर्म उद्योग और इससे जुड़े हजारों कारीगर-श्रमिकों को रोजगार के तमाम नए अवसर मिलेंगे।

7-लखनऊ में चौधरी चरण सिंह सीड पार्क

लखनऊ में भूतपूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न चौधरी चरण सिंह के नाम पर एक सीड पार्क बनेगा। जहां से किसानों को अच्छी किस्म के बीज मिलेंगे।

8-अटल बिहारी वाजपेयी पुस्तकालय

यूपी के नगरीय क्षेत्रों में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर लाइ्ब्रेरी बनाई जाएंगी।

9- डॉ. भीमराव आंबेडकर स्कीम

भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर के नाम पर समाज कल्याण हॉस्टल बनाए जाएंगे। दलित, पिछड़े और आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को इसका लाभ मिलेगा।

10-बिरसा मुंडा को समर्पित दो जनजातीय संग्रहालय

बिरसा मुंडा के 150वें जन्मवर्ष को जनजातीय गौरव वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। सरकार ने मिर्जापुर और सोनभद्र, दो स्थानों पर जनजातीय संग्रहालय स्थापित करने का ऐलान किया है।

Khabri Adda

Khabri Adda Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2019. The proud journey since 3 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2019.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button