उत्तर प्रदेशलखनऊ

भाजपा के लोग बातों से स्वदेशी और मन से विदेशी हैं: अखिलेश यादव

  • सपा ने डा. राम मनोहर लोहिया को पुण्य तिथि पर किया नमन

लखनऊ। समाजवादी चिंतक डॉ.राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि आज राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के सभी जिलों में मनायी गयी। समाजवादी पार्टी के नेताओं, कार्यकतार्ओं और समर्थकों ने डॉ. लोहिया के याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्य कार्यक्रम राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर स्थित डा. लोहिया पार्क में हुआ। इसके अतिरिक्त लोहिया संस्थान गोमतीनगर और चौक, लखनऊ स्थित लोहिया पार्क में भी लोहिया जी की प्रतिमाओं पर भी माल्यार्पण किया गया। समाजवादी पार्टी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गोमतीनगर लखनऊ स्थित लोहिया पार्क पहुंचकर डॉ. राम मनोहर लोहिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरनमय नंदा, राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी समेत अन्य नेताओं और कार्यकतार्ओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

डॉ. लोहिया को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि लोहिया ने गैरबराबरी, भेदभाव, नाइंसाफी और शोषण के खिलाफ जीवन पर्यन्त संघर्ष किया। उन्होंने समाज में ऊंच-नीच, भेदभाव को खत्म करने और समाजिक-आर्थिक समानता के लिए सप्तक्रांति का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज हम सभी लोग डॉ. लोहिया के विचारों, सिद्धांतों और उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लेते हैं। समाजवादी लोग नाइंसाफी, भेदभाव, शोषण और विषमता के खिलाफ संघर्ष करते रहेंगे। जनता को जागरूक करेंगे। डा. लोहिया के सप्तक्रांति के आंदोलन को जन-जन तक पहुंचाएंगे और पीडीए समाज को आर्थिक और सामाजिक सम्मान दिलाएंगे। सामाजिक न्याय के राज की स्थापना किया जाएगा।

यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में उत्पीड़न, अन्याय, अत्याचार, चरम पर है। भ्रष्टाचार की सभी सीमाएं टूट चुकी है। हर विभाग और हर कार्य में भ्रष्टाचार है। स्वास्थ्य सेवाएं बर्बाद हैं। शिक्षा व्यवस्था बर्बाद हो चुकी है। इस सरकार में आर्थिक असमानता, गैरबराबरी बढ़ी है। प्रदेश की कानून-व्यवस्था ध्वस्त हैं। यह सरकार पुलिस का दुरुपयोग कर रही है। अपने राजनीतिक लाभ के लिए प्रयोग कर रही है। भाजपा सरकार अपनी नाकामी छिपाना चाहती है। नाकामी छिपाने के लिए मुख्यमंत्री जी सफेद टेबल पर बैठक कर काला झूठ बोलते हैं। कानपुर के अखिलेश दुबे के मामले में सरकार छिपा रही है। वहां पुलिस के बड़े-बड़े अधिकारी फंस रहे हैं। पुलिस के लोग ठीक काम नहीं कर रहे हैं। भ्रष्टाचार और लूट की पराकाष्ठा है। पुलिस के अधिकारी एक-दूसरे को बचाने में लगे हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा जातिवादी पार्टी है। भाजपा सरकार में बड़े पैमाने पर जातीय उत्पीड़न और भेदभाव हो रहा है। यह चिंता का विषय है। डॉ.लोहिया ने जाति तोड़ो अभियान चलाया था। बाबा साहब डॉ. भीम राव अम्बेडकर ने जातीय उत्पीड़न के खिलाफ कानून बनाया। भाजपा सरकार जातीय आधार पर भेदभाव कर रही है। अधिकारियों की तैनाती जाति के आधार पर होती है। जातीय उत्पीड़न की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। इसी वजह से हरियाणा में एक आईपीएस की जान चली गयी। आईपीएस की जान चली जाना सुप्रीम कोर्ट में चीफ जस्टिस पर जूता फेंकना, कथावाचकों को बांधकर पीटना, रायबरेली में बाल्मीकि समाज के नौजवान को पीट कर मार डालना, यहां बंथरा में भी इसी तरह की घटना हो गयी।

यादव ने कहा कि भाजपा के लोग बातों से स्वदेशी और मन से विदेशी हैं। भाजपा बात स्वदेशी की करती है लेकिन विदेशी कंपनियों को बुलाकर पूरा बाजार उन्हें सौंप दिया जा रहा है। अगर अपना व्यापार बचाना है और स्वदेशी अपनाना है तो चीन के साथ व्यापार क्यों बढ़ाया जा रहा है? पूरा इलेक्ट्रॉनिक बाजार चीन को दे दिया गया। यहां किसान खाद के लिए लाठी खा रहा है। किसान को खाद नहीं मिल रही है। खाद के लिए लाइन में लगे-लगे कई जगह किसानों की जान चली गयी। भाजपा सरकार किसानों को खाद नहीं उपलब्ध करा पा रही है। गन्ना किसान गन्ना कीमत बढ?े इंतजार कर रहा है लेकिन सरकार नहीं बढ़ा रही है। वादा था पर किसान की आय कहां दोगुनी हुई?

Khabri Adda

Khabri Adda Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2019. The proud journey since 3 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2019.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button