उत्तर प्रदेशलखनऊ

SIR को लेकर ‘लठैतवादी’ दलों का डरना अच्छी बात, केशव मौर्य ने अखिलेश पर साधा हमला

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर लठैतवादी दलों का डरना अच्छी बात है। उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य ने समाजवादी पार्टी (सपा) का नाम लिए बगैर इशारों में हमला करते हुए कहा है कि “मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया शुरू होने के बाद ‘लठैतवादी’ दलों में जो घबराहट दिख रही है, वह लोकतंत्र के लिए अच्छी बात है।”

उन्होंने रविवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करते हुए कहा कि ‘लठैतवादी’ दलों को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनर्निरीक्षण (एसआईआर) से डरना अच्छी बात है। अभी तक ऐसे दल लाठियों के बल पर अपनी राजनीति चमकाते थे। लेकिन एसआईआर जैसे नेक कार्य के बाद ऐसे दलों की राजनीति पर हमेशा के लिए विराम लग जाएगा।

गौरतलब है कि एसआईआर को लेकर एक दिन पूर्व बिहार विधानसभा चुनाव के रुझान को लेकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा था कि “बिहार में जो खेल एसआईआर ने किया है, वह अब देश के अन्य राज्यों में दोहराया नहीं जा सकेगा।” उन्होंने दावा किया कि इस ”साज़िश” का भंडाफोड़ हो चुका है और आने वाले समय में पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश सहित किसी भी राज्य में भाजपा ऐसी रणनीति लागू नहीं कर पाएगी।

अखिलेश यादव ने इसे ”पीपीटीवी (पीडीए प्रहरी टीवी)” बताते हुए कहा कि जैसे सीसीटीवी हर गतिविधि को रिकॉर्ड करता है, वैसे ही पीडीए प्रहरी बूथ से लेकर मतगणना तक हर स्तर पर सतर्क रहकर लोकतंत्र की रक्षा करेगा। उन्होंने कहा, ”भाजपा दल नहीं, छल है। लेकिन अब छल की राजनीति सफल नहीं होगी।”

Khabri Adda

Khabri Adda Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2019. The proud journey since 3 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2019.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button