उत्तर प्रदेशलखनऊ

”महासंकल्प रैली” के लिए बसपा ने झोंकी पूरी ताकत, लखनऊ पहुंचेंगे यूपी के 5 लाख कार्यकर्ता

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के संस्थापक, मान्यवर कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस (पुण्यतिथि) पर लखनऊ में ”महासंकल्प रैली” के लिए पार्टी ने पूरी ताकत झोंक दी है। बिहार चुनाव की घोषणा और उत्तर प्रदेश के आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर ये ”महासंकल्प रैली” बसपा का शक्ति प्रदर्शन मानी जा रही है। वर्ष 2007 में इसी रमाबाई आंबेडकर मैदान स्थित ”श्रीकांशीराम स्मारक स्थल” पर ”महासंकल्प रैली” करके बसपा ने पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई थी।

क्या यूपी में बसपा एक बार फिर से वो करिश्मा दोहरा पाएगी? इस सवाल के बीच पार्टी कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ ”महासंकल्प रैली” को सफल बनाने की कोशिश में जुटे हैं। यूपी के हर जिले से करीब 5000-5000 हजार कार्यकर्ताओं के साथ 5 लाख कार्यकर्ताओं के लखनऊ पहुंचने की तैयारियां की जा रही हैं।

9 अक्टूबर को लखनऊ चलो, नारे के साथ कार्यकर्ता पूरे प्रदेश में ये संदेश आम करने में लगे हैं। इधर, लखनऊ के रमाबाई आंबेडकर मैदान में ”श्रीकांशीराम स्मारक स्थल” पर जोरशोर के साथ तैयारियां चल रही हैं। वरिष्ठ नेता लगातार इनका जायजा ले रहे हैं।   8 अक्टूबर से ही प्रदेशभर से कार्यकर्ताओं के जत्थे लखनऊ पहुंचने लगेंगे। पार्टी नेताओं के मुताबिक, महासंकल्प रैली में पार्टी सुप्रिमों मायावती, राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद और पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।

स्मारक स्थल के मुख्य गुंबद के पास मंच बन गया है। कमिश्नर-एलडीए और स्मारक समिति के अधिकारी तैयारियों का जायजा लेक चुके हैं। सुरक्षा-व्यवस्था और पार्किंग का फुलप्रूफ प्लान तैयार किया गया है। कार्यकर्ताओं के ठहरने का बंदोवस्त रमाबाई आंबेडकर मैदान में हुआ है। इस आयोजन के लिए लगभग 1000 कार्यकर्ताओं की टीम बनाई गई है, जो पूरे आयोजन में जी-जान से जुटी रहेगी।

8 की रात सांस्कृतिक कार्यक्रम

कांशीराम स्मारक स्थल, बसपा के झंडे-बैनर और पोस्टर से पटने लगा है। सड़क किनारे बड़े-बड़े होर्डिंग्स दिखने लगे हैं। 8 अक्टूबर की रात यहां सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। लोक कलाकारों से लेकर गायक अपनी प्रस्तुति देंगे। पार्टी के गीत गूंजेंगे। दलितों के उत्थान और समाज सुधार के संदेश आम होंगे।

महासंकल्प में जुटे नेता 

बसपा की महासंकल्प रैली, यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारियों का शंखनाद भी मानी जा रही है। इसलिए पार्टी के वरिष्ठ नेता इसके सफल आयोजन की तैयारियों में पूरा दमखम लगाए हैं। बसपा के वरिष्ठ नेता सतीश मिश्रा, प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल, रामऔतार मित्तल, मुनकाद अली, शिरीश जाटव समेत अन्य नेता भी तैयारियों की देखभाल में लगे हैं।

Khabri Adda

Khabri Adda Media Group has been known for its unbiased, fearless and responsible Hindi journalism since 2019. The proud journey since 3 years has been full of challenges, success, milestones, and love of readers. Above all, we are honored to be the voice of society from several years. Because of our firm belief in integrity and honesty, along with people oriented journalism, it has been possible to serve news & views almost every day since 2019.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button